ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज अगर आपको भी चाहिए 10 लाख रुपए, तो तुरंत कर लें यह काम, इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई, जानिए क्या है लास्ट डेट ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल

Home / news / बदलते मौसम में आप भी हो जाते हैं परेशान, तो आजमाएं ये आयुर्वेदिक...

बदलते मौसम में आप भी हो जाते हैं परेशान, तो आजमाएं ये आयुर्वेदिक नुस्खा

24-Feb-2023 05:10 PM

By First Bihar

DESK: मौसम में अभी के समय तापमान में काफी उतराव-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी ठंड का एहसास होता है तो कभी अत्याधिक गर्मी लगने लगती है। बदलते मौसम में अक्सर सर्दी, खासी, जुकाम और नाक बंद होना आम बात है। इन दिनों में डॉक्टर भी आपको अपने सेहत का विशेष ध्यान रखने की सलाह देते हैं। बदलते मौसम में जब भी जुकाम होता है तो नाक बंद हो जाता है। इस वजह से आपको सांस लेने में तकलीफ होती है। बंद नाक से घुटन और बेचैनी होने लगती है। अगर बंद नाक से आप भी राहत पाना चाहते हैं तो इन आयुर्वेदिक तराकों को अपना सकते हैं। इनसे आपको जल्द ही राहत मिलेगी।


दरअसल, सर्दी जुकाम में अक्सर नाक बंद हो जाती है। जिससे घबराहट और बेचैनी होने लगती है। कुछ लोगों को बंद नाक परेशान करती है तो कुछ को बहती नाक भी परेशान करती है। ऐसे में सरसों का तेल, शहद, अजवाइन और नीलगिरी का तेल के इस्तेमाल से आप राहत की सांस ले सकते हैं। इन सबका उपयोग आप इन तरीकों से कर सकते हैं। 


पहले सरसों के तेल को पका लें फिर तेल के ठंडा होने के बाद इसकी कुछ बूंदे नाक में डाल लें। कुछ ही टाइम में आपकी नाक खुल जाएगी और आप राहत की सांस लेंगे। ठीक इसी प्रकार नीलगिरी के तेल को भी पहले पका लें और तेल के ठंडा होने पर उसकी कुछ बूंद नाक में डालें। ध्यान रहें कि नीलगिरी के तेल को नाक में डालने से थोड़ी जलन भी होती है तो इसके बूंद आप पानी में डालकर भाप भी ले सकते हैं।


वहीं, शहद को गर्म पानी में दो चम्मच डालकर दिन में दो से तीन बार पीने से बंद नाक से राहत मिलती है। अजवाइन का उपयोग भूनकर किया जाता है। पहले अजवाइन को अच्छी तरह से भून लें। ध्यान रखें की अजवाइन जले नहीं, इसके बाद इसे एक पोटली में बांध कर सूघें। इससे आपको बंद नाक से राहत मिलती है। साथ ही जुकाम में तुलसी के पत्ते और काली मिर्च की बनी चाय के रोजाना सेवन से राहत मिलती है।