ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें

Home / news / बड़ा रेल हादसा टला: द बर्निग ट्रेन बनने से बची मोकामा फास्ट मेमू,...

बड़ा रेल हादसा टला: द बर्निग ट्रेन बनने से बची मोकामा फास्ट मेमू, यात्रियों की हलक में अटकी रही जान

18-Aug-2024 10:14 AM

By First Bihar

PATNA: पटना के बख्यितारपुर में एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। मोकामा फास्ट मेमू द बर्निंग ट्रेन बनने से बाल-बाल बच गयी। इस दौरान यात्रियों की जान हलक में अटकी रही। घटना दानापुर रेल मंडल के टेकाबिघा हाल्ट की है। 


जानकारी के मुताबिक, मोकामा फास्ट मेमू पैसेंजर ट्रेन पटना से मोकामा जा रही थी, तभी करौटा-सालिमपुर स्टेशन को पार करने के दौरान यात्रियों को एहसास हुआ कि ट्रेन के नीचे से चिंगारी और धुआं निकल रहा है। जैसे ही ट्रेन टेका बीघा हाल्ट पर रुकी तो यात्रियों ने देखा कि ब्रेक बाइंडिंग के पास से धुआं निकल रहा है। घुआं देख यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।


ट्रेन में सवार यात्री किसी बड़ी अनहोनी की आशंका से भयभीत हो उठे। यात्रियों ने इसकी जानकारी तुरंत पायलट और ट्रेन गार्ड को दिया। इसके बाद घटना की सूचना रेलवे के अधिकारियों की दी गई। रेलवे के तकनीकी दल मौके पर पहुंचा और ब्रेक बाइंडिंग को ठीक करते हुए चक्के के पास से से निकल रही धुएं को दुरुस्त करने में जुट गयी। 


इस दौरान ट्रेन लगभग घंटे भर रुकी रही और दुरुस्त होने के बाद उसे आगे के लिए रवाना किया गया। इस तरह यात्रियों और रेल कर्मियों की सूझबुझ से मोकामा फास्ट मेमू पैसेंजर ट्रेन द बर्निग ट्रेन बनने से बच गयी और एक बड़ा रेल हादसा टल गया।