बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
31-Jan-2020 09:11 AM
FARRUKHABAD: पहले बर्थडे पार्टी के लिए बच्चों को बुलाया...फिर 23 मासूमों को कैद कर लिया. जुर्म की इस खौफनाक दास्तां ने सबके होड़ उड़ा दिये हैं. सबकी जुबान पर एक ही सवाल है कि आखिर क्यों इस सिरफिरे ने जुर्म की ऐसी वारदात को अंजाम दिया. उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में मासूमों को बंधक बनाने वाले सुभाष बाथम को पुलिस ने मार गिराया है. पुलिस ने इस ऑपरेशन में बंधक बनाए गए सभी 23 बच्चों को सुरक्षित रिहा करा लिया है.
देर रात तक चले इस ऑपरेशन में शामिल पुलिसकर्मियों को योगी सरकार ने 10 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा भी की है. वहीं इस सिरफिरे का एक लेटर वायरल हो रहा है. इस लेटर में सिरफिरे सुभाष ने अपनी कुछ मांगों को लिखा था. अपने खत में उसने घर का भी जिक्र करते हुए लिखा है कि उसे घर नहीं मिला है साथ ही पत्र में उसने शौचालय का भी जिक्र किया है.

लेटर में सुभाष ने लिखा है कि उसके लिए कॉलोनी (घर) आई थी, लेकिन प्रधान ने उसे देने से मना कर दिया. उसकी मां चलने-फिरने में असमर्थ है, उसके लिए शौचालय की भी मांग की गई थी, वह भी नहीं मिला. सुभाष ने आगे लिखा है कि सेक्रेटरी और अन्य अधिकारियों से कई बार मिलने के बाद भी उसका काम नहीं हो पाया. एनकाउंटर में ढेर किये गये आरोपी पर साल 2001 में गांव के ही एक व्यक्ति की हत्या का भी आरोप था. हत्या के मामले में वो जमानत पर जेल से रिहा हुआ था.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...