Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
08-Oct-2023 10:19 PM
By First Bihar
JEHANABAD: बिहार के सरकारी स्कूलों में पड़े कबाड़ को बेचने का आदेश शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को दिया था। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के.के पाठक ने कई स्कूलों के औचक निरीक्षण के बाद यह फैसला लिया था कि स्कूलों में पड़े कबाड़ को हटाया जाए। लेकिन स्कूल के प्रधानाध्यापक ने कबाड़ की जगह बच्चों को पढ़ने के लिए दी जाने वाली किताबें ही कबाड़ी वाले से बेच डाली।
मामला बिहार के जहानाबाद जिले का है जहां बच्चों के लिए स्कूल में लाए गए किताब को कबाड़ी के हाथ से बेचने का मामला सामने आया है। रतनी प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय शकूराबाद के प्रधानाध्यापक ने बच्चों की किताब को कबाड़ी में बेच दिया। जब कबाड़ वाला ठेले पर किताब लेकर जा रहा था तभी ग्रामीणों की नजर उस पर गई। फिर क्या था ग्रामीण आक्रोशित हो गये और उन्होंने इस दौरान हंगामा मचाने लगे।
आक्रोशित लोगों ने ठेले वाले को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बीईओ ने मामले की जांच शुरू की। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और लोगों को शांत कराने में लग गयी। लोगों का कहना था कि सरकार बच्चों को मुफ्त में किताब बांटने के लिए देती है और स्कूल के प्रधानाचार्य ने इसे कबाड़ी में बेच दिया है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी समरजीत ने ठेले से किताब को उतरवाया और उसे स्कूल में रखवा दिया। उन्होंने मामले की जांच का आदेश दिये। उनका कहना था कि इस मामले में जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ विभाग कार्रवाई करेगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।