अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
08-Jun-2022 03:18 PM
By RANJAN
SASARAM: खबर सासाराम की है, जहां शाहजमा मोहल्ले में स्थित एक निजी क्लीनिक में एक घायल बंदर अपने बच्चे को गोद में लेकर इलाज के लिए पहुंच गई। यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जाता है कि शाहजमा मोहल्ले में डॉ. एस.एम. अहमद के मेडिको नामक क्लीनिक में दोपहर के सन्नाटे के दौरान अचानक एक बंदरिया अपने कलेजे से एक अपने छोटे से बच्चे को लगाए क्लीनिक के अंदर आ गई और मरीज वाले टेबल पर बैठ गई। बंदरिया के चेहरे पर चोट के निशान थे। शायद किसी ने उसे पत्थर मार दिया था, जिससे वह घायल हो गई थी और वह खुद इलाज के लिए डॉक्टर के यहां पहुंच गए गई।
यह अजूबा दृश्य देखने के लिए भीड़ इकट्ठा हो गई। डॉ S.M. अहमद ने बताया कि पहले वो खुद सहम गये, लेकिन उसके चेहरे के जख्म को देखकर उन्हें समझते देर नहीं लगी कि यह जानवर घायल है और इलाज के लिए उसके पास आई है। डॉक्टर ने जब उसे टेटनेस का इंजेक्शन दिया, तो उसने आराम से लगवा लिया। साथ ही चेहरे के चोट वाली घाव पर दवा भी लगवाई। काफी देर तक पेशेंट वाले टेबल पर वह जाकर लेट भी गई।
इस दौरान बंदरिया ने अपने छोटे बच्चे को कलेजे से लगाए रखा। क्लीनिक में दूसरे पेशेंट भी बैठे थे। थोड़ी देर में डॉ. एसएम अहमद के क्लिनिक के आगे तमाशबीन बच्चों, राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इलाज पूरी हो जाने के बाद डॉक्टर साहब ने जब भीड़ को वहां से हटाया, तो आसानी से अपने बच्चे को लेकर वह बंदर निकल गई।