Vijay Sinha : विधानसभा में अवैध बालू खनन के मुद्दे को लेकर विपक्षी विधायकों ने विजय सिन्हा को घेरा, पूछा - मंत्री जी बताएं; ट्रक से खनन बंद करवाने का क्या है असली हकीकत Teacher Transfer : TRE -3 पास टीचर के लिए इस महीने से शुरू होगी होम पोस्टिंग, विधानसभा में उठा सवाल तो मंत्री सुनील कुमार ने दिया जवाब Anant Singh : अनंत सिंह ने विधायक पद की शपथ ली, सीएम नीतीश का पैर छूकर लिया आशीर्वाद; बोले—मेरे साथ न्याय होगा ANANT SINGH : कैदी वैन में विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, आज मोकामा के बाहुबली नेता लेंगे विधायक पद की शपथ Bihar Budget Session Day 2: विधानसभा पहुंचे CM नीतीश कुमार बोले ‘सबको नमन है’, आज पेश होगा बिहार का आम बजट Bihar Police: नौबतपुर के कुख्यात मनोज - माणिक को STF ने बंगलौर में घेरा...पूरे परिवार के साथ रह रहा था, पुलिस से घिरने के बाद वीडियो किया जारी..... Budget Session 2026: बजट पेश होने से पहले लोक भवन पहुंचे CM नीतीश कुमार और कई मंत्री, राज्यपाल के साथ इन मुद्दों पर हुई बातचीत Ara highway project : आरा वालों को मिलने जा रही बड़ी सौगात, सरकार ने तैयार किया मेगा प्लान; जानिए क्या है ख़ास Bihar Board Inter Exam 2026 : पहले दिन आपकी भी छूट गई इंटर की परीक्षा, तो अब नहीं लेना होगा टेंशन; बिहार बोर्ड देने जा रहा बड़ा मौका e-Registry Bihar : बिहार में ऑनलाइन मिलेंगे 1908 से अब तक के रजिस्ट्री दस्तावेज, जून से मोबाइल व लैपटॉप पर मिलेगी यह सुविधाएं
30-Sep-2020 02:20 PM
PATNA : बाबरी विध्वंस मामले में सीबीआई की लखनऊ कोर्ट के फैसले का बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने स्वागत किया है. उन्होंने कहा है कि बाबरी विध्वंस बाबरी विध्वंस मामले का वह चश्मदीद गवाह हैं. यह घटना कोई पूर्व सुनियोचित षडयंत्र नहीं था.
सीबीआई की लखनऊ कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि इस मामले का मैं चश्मदीद गवाह रहा हूं. वहां पर जो मंच बना था, उसका मैं संचालन कर रहा था. यह कोई पूर्व सुनियोजित षडयंत्र नहीं था. वहां पर उपस्थित जो भीड़ थी उसने आवेश में आकर पूरी घटना को अंजाम दिया.
सुशील मोदी के अनुसार मंच पर से आडवाणी जी सहित अन्य नेताओं ने रोकने का काफी प्रयास किया, मगर भीड़ उन्मादी थी और किसी को सुनने के लिए तैयार नहीं थी. पूरी धटना से आडवाणी सहित वहां उपस्थित तमाम नेता काफी दुखी थे. कोर्ट ने आज इस पर अपनी मुहर लगा दी है. कोर्ट का फैसला स्वीकार और स्वागतयोग्य है.
आपको बता दें कि 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाए जाने के आपराधिक मामले में 28 साल बाद जज सुरेंद्र कुमार यादव की विशेष अदालत अपना फैसला सुना दिया है. जज ने फैसला पढ़ते हुए कहा है कि यह विध्वंस पूर्व नियोजित नहीं था बल्कि आकस्मिक घटना थी. विशेष अदालत ने लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और कल्याण सिंह सभी अभियुक्तों को बरी कर दिया है.