ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Baba Siddique Murder Case: बाबा सिद्दीकी को गोली मारने वाला शूटर अरेस्ट, नेपाल...

Baba Siddique Murder Case: बाबा सिद्दीकी को गोली मारने वाला शूटर अरेस्ट, नेपाल भागने से पहले STF और क्राइम ब्रांच ने दबोचा, पूछताछ में बताया किसके कहने पर वारदात को दिया था अंजाम

10-Nov-2024 09:12 PM

By First Bihar

DESK: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में पुलिस को अहम कामयाबी मिली है। पुलिस ने बाबा सिद्दीकी को गोली मारने वाले शूटर को यूपी के बहराइच से अरेस्ट कर लिया है। हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटर शिवकुमार को शरण देने वाले कुछ लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


दरअसल, बीते 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा में बदमाशों ने पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। एक्टर सलमान खान के करीबी माने जाने वाले बाबा सिद्दीकी की हत्या उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर की गई है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हत्याकांड की जिम्मेवारी ली थी।


इस हाई प्रोफाइल केस में पुलिस सख्ती से जांच कर रही थी। इस मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। इसी बीच यूपी एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम को जानकारी मिली कि बाबा सिद्दीकी को गोली मारने वाला मुख्य शूटर शिवकुमार बहराइच में है और नेपाल भागने की तैयारी कर रहा। जिसके बाद यूपी एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर शूटर को धर दबोचा।


पुलिस ने शूटर को मदद करने वाले अनुराग कश्यप, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, आकाश श्रीवास्तव और अखिलेषेंद्र प्रताप सिंह को भी अरेस्ट किया है। गिरफ्त में आया शूटर बहराइच के गंजारा का रहने वाला है और बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल था। मुंबई पुलिस पिछले एक महीने से इसे तलाश कर रही थी और आखिरकार वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। 


गिरफ्त में आए शातिर ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया है कि लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के कहने पर उसने बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस काम के लिए उसे अनमोल बिश्नोई की तरफ से 10 लाख रुपए की सुपारी दी गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मुंबई से भागकर झांसी पहुंचा। यहां से वह लखनऊ होते हुए बहराइच जा पहुंचा और नेपाल जाने वाला था लेकिन पकड़ा गया।