परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार
15-May-2023 06:59 AM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बिहार आगमन हो चुका है। बाबा बागेश्वर पिछले 2 दिनों से हनुमत कथा कह रहे हैं। इस कथा में अपार जनसमूह देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि खुद बाबा के बीच कथा में कहना पड़ रहा है कि वह दिव्य दरबार नहीं लगाएंगे जो जहां हैं वहीं से लौट जाएं। लेकिन, अब बाबा के दरबार को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। देर रात वीआईपी लोगों से मिलते हैं वह बाबा बागेश्वर ने कहा कि उनका मन नहीं मान रहा है वह दिव्य दरबार जरूर लगाएंगे।
दरअसल, राजधानी पटना से सटे इलाके नौबतपुर के तरेत पाली में बाबा बागेश्वर का हनुमत कथा चल रहा है। इस कथा को सुनने के लिए और बाबा बागेश्वर की एक झलक पाने के लिए लाखों लाख की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। जिसके कारण इसके कारण अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए बाबा ने खुद अपने कथा से ऐलान किया था कि वह दिव्य दरबार नहीं लगाएंगे बल्कि जो जहां है वहीं से टीवी पर बाबा का कथा का श्रवण करें।
इसके बाद बीते देर रात बाबा बागेश्वर ने वीआईपी लोगों की अर्जी लगाई। यह वीआईपी लोगों की अर्जी पटना के होटल पनास में देर रात 3:00 बजे लगाई गई थी। इसमें इसमें कई राजनीतिक दलों के नेता मौजूद थे। बाबा ने उन लोगों को अपना आशीर्वाद भी दिया और भ्भूती भी बांटी। इस दिव्य दरबार में किसी भी आम लोगों को इंट्री नहीं थी। इसी दौरान बाबा ने यह कहा कि उनका मन नहीं मान रहा है वह आम लोगों के लिए भी दिव्य दरबार लगाएंगे