पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
16-May-2023 09:51 AM
By First Bihar
PATNA: बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री को रोक पाने में नाकाम रही महागठबंधन की सरकार अब उन्हें दूसरे तरीकों से परेशान करने की फिराक में है। बिहार की ट्रैफिक पुलिस बाबा बागेश्वर पर जुर्माना लगाने की तैयारी कर रही है। पटना की ट्रैफिक पुलिस यह जांच कर रही है कि बाबा बागेश्वर और सांसद मनोज तिवारी ने पटना एयरपोर्ट से पनाश होटल जाने के दौरान सीट बेल्ट लगाया था या नहीं। पटना के ट्रैफिक एसपी ने इसके जांच के आदेश दिए हैं।
दरअसल, पटना के नौबतपुर स्थित तरेत में 13 से 17 मई तक हनुमंत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस हनुमंत कथा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री लाखों लोगों को कथा सुना रहे हैं लेकिन इसी बीच बिहार की सरकार ट्रैफिक पुलिस के जरिए बाबा को घेरने की कोशिश शुरू कर दी है। धीरेंद्र शास्त्री बीते 13 मई की सुबह पटना एयरपोर्ट पहुंचे थे। पटना एयरपोर्ट से वे अपनी गाड़ी में बैठकर होटल के लिए रवाना हो गए थे। गाड़ी बीजेपी सांसद मनोज तिवारी चला रहे थे।
अब पटना की ट्रैफिक पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि एयरपोर्ट से होटल जाने के दौरान धीरेंद्र शास्त्री और मनोज तिवारी ने सीट बेल्ट बांधा था या नहीं। पटना के ट्रैफिक एसपी पूरन कुमार झा ने इसको लेकर ट्रैफिक डीएसपी को जांच का जिम्मा सौंपा है। जांच में अगर यह बात साबित होती है कि बाबा बागेश्वर और मनोज तिवारी ने होटल जाने के दौरान सीट बेल्ट नहीं बांधा था तो ट्रैफिक नियमों के तहत उनके ऊपर जुर्माना लगाया जा सकता है।