ब्रेकिंग न्यूज़

होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस

सिर्फ संविधान से ही चलेगा देश.. दूसरा कोई विकल्प नहीं: बाबा बागेश्वर के संकल्प पर बोले चिराग पासवान

सिर्फ संविधान से ही चलेगा देश.. दूसरा कोई विकल्प नहीं: बाबा बागेश्वर के संकल्प पर बोले चिराग पासवान

18-May-2023 11:58 AM

By First Bihar

PATNA: पांच दिनों तक मनुमंत कथा करने के बाद बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री वापस तो लौट गए लेकिन अपने पीछे एक बड़ा मुद्दा छोड़ गए। अपने पांच दिनों के कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कई बार भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराया और कहा कि बिहार से ही उनका संकल्प पूरा होगा। धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान के बाद बिहार में सियासत गर्म हो गई है। पटना पहुंचे लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बाबा बागेश्वर के संकल्प पर सवाल उठाते हुए कहा कि सभी धर्मों के लोग आएंगे और अपनी बात को कहेंगे लेकिन देश संविधान से ही चलेगा, इसके आलावा और कोई विकल्प नहीं है।


संविधान के अलावा देश को चलाने का कोई और विकल्प नहीं है। सभी लोग आएंगे और अपनी बात को कहेंगे। हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है। हर कोई अपनी सोंच को लोगों के सामने रख सकता है लेकिन अंततः संविधान से ही देश चलेगा। पिछले 75 वर्षों से देश संविधान के आधार पर ही चल रहा है। विपक्ष के लोग ढिंढोरा पीटते रहते हैं कि लोकतंत्र और संविधान की हत्या हो गई लेकिन देश में चुनाव होने बंद नहीं हुए हैं। स्वभाविक है कि हर धर्म के लोग आएंगे और अपनी बातों को रखेंगे लेकिन अंत में देश चलेगा तो सिर्फ संविधान के आधार पर उसके अलावा और कोई विकल्प नहीं है।


वहीं बिहार में ड्रोन की चोरी के सवाल पर चिराग ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्हीं सब कारणों से बिहार की बदनामी हो रही है। शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराने के लिए बिहार की सरकार ने 60 लाख का ड्रोन खरीदा लेकिन उसे ही सुरक्षित नहीं रख सकी। ये वहीं प्रदेश है जहां पुल हवा में गिर जाता है, बांध को चूहे कुतर देते हैं। यही कारण है कि बिहार और बिहारी बदनाम हो रहे हैं। एक ड्रोन को तो मुख्यमंत्री सुरक्षित नहीं रख पा रहे हैं तो देश को कैसे सुरक्षित रखेंगे। किस मॉडल को लेकर नीतीश देशभर में घूम रहे हैं। महागठबंधन की सरकार के पास बिहार के विकास और उसके इमेज को सुधारने का कोई विजन नहीं है और सरकार विजनलेस हो गई है।