Bihar News: बिहार में 1 बिलियन डॉलर निवेश की मंजूरी, एडीबी के साथ राज्य को मिलेगी वैश्विक पहचान Bihar News: बिहार में 1 बिलियन डॉलर निवेश की मंजूरी, एडीबी के साथ राज्य को मिलेगी वैश्विक पहचान Bihar News: बिहार के घूसखोर क्लर्क पर गिरी गाज, DM ने ले लिया बड़ा एक्शन; रिश्वत लेते निगरानी ने रंगे हाथ किया था अरेस्ट Bihar News: बिहार के घूसखोर क्लर्क पर गिरी गाज, DM ने ले लिया बड़ा एक्शन; रिश्वत लेते निगरानी ने रंगे हाथ किया था अरेस्ट Patna firing : पटना के बोरिंग रोड पर फायरिंग से दहशत, युवक को बदमाशों ने मारी तीन गोली; गंभीर रूप से घायल Bihar News: रक्सौल वासियों की पुश्तैनी जमीन से जुड़े विवाद का मुद्दा विधानसभा में उठा, BJP विधायक ने सरकार से की यह मांग... Bihar Crime News : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन युवकों की मौत; गांव में पसरा मातम पटना में नीट छात्रा की मौत का मामला: परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, धमकी मिलने के बाद सरकार से लगाई थी गुहार पटना में नीट छात्रा की मौत का मामला: परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, धमकी मिलने के बाद सरकार से लगाई थी गुहार JEE Mains 2026 में बिहार के शुभम ने किया कमाल,100 पर्सेंटाइल के साथ बने बिहार टॉपर, इसी बहाने विस स्पीकर को सरकार से मिली बधाई; पढ़िए पूरा वाकया
18-Jul-2022 11:15 AM
PATNA : बिहार में मानसून की बेरुखी के कारण सबसे ज्यादा नुक्सान किसानों को हुआ है। बारिश की कमी की वजह से धान की रोपनी भी नहीं हो पा रही है। इसी कड़ी में अब आरजेडी नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव किसानों के मसीहा बन गए हैं। यादव ने किसानों से मुलाक़ात कर उनकी समस्या जानने पहुंचे। इस दौरान तेजस्वी ने कहा है कि राज्य भर में खेती-किसानी का संकट है। लोग पलायन करने पर मजबूर हो गए हैं।
तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीटर अकाउंट के माध्यम से ये जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है, किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना। बिहार के 35 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। प्रदेश के 62% से अधिक सरकारी नलकूप खराब है। राज्य भर में खेती-किसानी का संकट है। लोग पलायन कर रहे है। सूखे के कारण कहीं धान रोपनी में देरी है तो कहीं खेतो में ही धान के बिचड़े सूखने लगे है। साथ ही तेजस्वी ने सरकार से मांग करते हुए कहा है कि किसानों को डीजल अनुदान मिल नहीं रहा है। डबल इंजन सरकार किसानों की समस्या पर अविलंब ध्यान दें।
दरअसल,बारिश की कमी से फसलों को क्षति होने की आशंका बढ़ गई है। यदि आने वाले कुछ दिनों में तेज़ बारिश नहीं हुई तो खेतीबारी के लिए गंभीर समस्या सामने आ सकती है। बिहार में खेती का ज्यादातर हिस्सा मानसून की बारिश पर निर्भर करता है, ऐसे में अच्छी बारिश नहीं होने से खेतीबारी के काम पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के आसार हैं। इसी बीच अब तेजस्वी यादव किसानो के साथ संवाद कर उनकी समस्या जानने पहुंच गए हैं। उन्होंने बिहार की खेती पर संकट बताया है।