ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट

'बाल हृदय योजना' का CM नीतीश ने किया शुभारंभ, 21 बच्चों को इलाज के लिए भेजा गया अहमदाबाद

02-Apr-2021 05:53 PM

By ASHMIT

PATNA:- आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय-2 के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने "बाल हृदय योजना" का शुभारंभ  किया। इस योजना के तहत 21 ऐसे बच्चों को अहमदाबाद भेजा गया जो बच्चे हृदय रोगी है या जिनके दिल में छेद है। सरकार की ओर से इन बच्चों के साथ इनके अभिभावक को भी अहमदाबाद भेजा गया है। इनके पटना से अहमदाबाद जाने, वहां ठहरने, इलाज कराने और फिर वापस पटना लौटने का इंतजाम सरकार ने किया है। 

news image


आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय पार्ट टू के तहत 'बाल हृदय योजना' की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की। इस दौरान 21 बच्चों और उनके अभिभावकों को दो इलेक्ट्रिक बसों से पटना एयरपोर्ट के लिए रवाना किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हरी झंडी दिखाकर बस को एयरपोर्ट के लिए रवाना किया।


news image

 पटना एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद सभी को अहमदाबाद के लिए रवाना किया गया। बाल हृदय योजना के शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अहमदाबाद में इलाज कराने के बाद जब ये बच्चे पटना लौटेंगे तब हम इन बच्चों से मिलेंगे। सीएम नीतीश कुमार इस योजना के लिए स्वास्थ्य विभाग और मंत्री मंगल पांडेय को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सराहनीय कदम है जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए वो कम है।


news image

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पूरे बिहार में यह अभियान चलाया जाएगा और हृदय रोग से जुझ रहे बच्चों का निशुल्क इलाज कराया जाएगा। गौरतलब है कि बिहार सरकार ने बजट में बाल हृदय योजना के लिए 300 करोड़ की राशि का प्रावधान किया था जो छोटे बच्चों के हृदय में छेद को लेकर बनाया गया था। इस योजना के तहत ऐसे बच्चों का समुचित इलाज किया जाएगा। बिहार सरकार की तरफ से ऐसे बच्चों का निशुल्क इलाज कराया जाएगा। 


news image

वही नवादा में जहरीली शराब से मौत मामले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के पदाधिकारी इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। नवादा मामले की जांच के लिए पटना से स्पेशल टीम भेजी गई हैं जो घटना की हर बिंदुओं की जांच करेगी।