ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय Bihar Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव की मतगणना शुरू, आया बड़ा अपडेट, तय हो गई एनडीए की जीत Bihar Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव की मतगणना शुरू, आया बड़ा अपडेट, तय हो गई एनडीए की जीत Bihar News: घरेलू कलह से दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, महिला की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, गला काटकर शव कुएं में फेंका, 5 आरोपी गिरफ्तार रसोई गैस ब्लास्ट से 4 लोग झुलसे, अवैध रूप से रखा गया था 60 सिलेंडर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए..

Home / news / बीटेक के छात्र ने की आत्महत्या, परीक्षा में फेल होने पर छात्र ने...

बीटेक के छात्र ने की आत्महत्या, परीक्षा में फेल होने पर छात्र ने उठाया ये कदम

17-Jul-2019 11:08 AM

By 7

NALANDA : इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही नालंदा से जहां बीटेक के एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकशी कर ली है. मिली जानकारी के मुताबिक बीटेक की परीक्षा में फेल होने के बाद छात्र ने यह कदम उठाया है. इस घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा है. पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है. पूरी घटना जिले के सोह सराय थाना इलाके के मगध कॉलोनी की है. जहां छात्र के सुसाइड से इलाके में सनसनी फैल गई है. घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटक कर उसने आत्महत्या की है. युवक का शव लटकते देखकर घर वालों की चीख निकल पड़ी. बताया जा रहा है कि छात्र कल ही दिल्ली से लौटकर अपने घर आया था. वह कल से ही डिप्रेशन में था. छात्र के कमरे से पुलिस को किसी तरह का कोई सुसाइड नोट अभी नहीं मिला है. ख़ुदकुशी से पहले तक वह तनाव में था. कल दिल्ली से लौटने पर उसने सामान्य तरीके से किसी से बातचीत नहीं की थी. बेटे को खोने के बाद माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल हुआ है. खबर मिलते ही सोह सराय पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस छात्र के परिजनों से पूछताछ कर रही है. सोह सराय थानाध्यक्ष के अनुसार छात्र फेल होने से तनाव में था. एग्जाम पास नहीं कर पाने से ही उसने यह कदम उठाया है. नालंदा से राज की रिपोर्ट