दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
29-Mar-2021 07:46 AM
BANKA : अवैध संबंध में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के आरोपी महिला के लिव इन पार्टनर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बांका जिले के मुसहरी टोला की है जहां संतोष भगत नाम के एक शख्स ने रिक्की देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने आरोपी संतोष भगत को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक अमरपुर थाना इलाके के बस स्टैंड स्थित मुसहरी टोला में रहने वाली 40 साल की रिक्की देवी की हत्या की गई है। आरोप है कि संतोष कुमार भगत ने इस महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी। दोनों के बीच अवैध संबंध था और वह महिला संतोष के साथ ही रह रही थी। किसी बात को लेकर इन दोनों के बीच विवाद हुआ और फिर संतोष भगत ने रिक्की देवी की हत्या कर दी। स्थानीय लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने संतोष को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
बताया जा रहा है कि महिला रिक्की देवी गर्भवती थी और 5 महीने का गर्भ उसकी पेट में था। संतोष के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक उसे शराब पीने की बुरी लत थी जिसकी वजह से उसकी पत्नी छोड़कर चली गई थी। इसके बाद संतोष रिक्की देवी के संपर्क में आया था और दोनों लिव-इन में रहने लगे थे। हालांकि आरोपी संतोष का कहना है कि रिक्की की मौत कैसे हुई उसे मालूम नहीं। संतोष का कहना है कि उनके के साथ रहने को लेकर रिक्की बहन रूपा और रूपा का पति उसे धमकियां देते थे और पैसों की मांग करते थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है और अब आगे की छानबीन में जुट गई है।