बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल उस्ताद की बीवी के साथ फरार हुआ चेला, दो बच्चों की मां ने बताई चौंकाने वाली वजह हमारा लड़का SDO है... बिहार में फर्जी फोटो और जॉइनिंग लेटर दिखाकर लाखों की ठगी; शादी का सपना दिखाकर लूट लिया BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज
16-Jun-2020 07:29 PM
PATNA : बिहार के राजनीतिक गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. बीजेपी एमएलसी अवधेश नारायण सिंह को एक बार फिर से बिहार विधान परिषद की कमान सौंपी गई है. अवधेश नारायण सिंह बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति बनाए गए हैं.
बता दें कि अवधेश नारायण सिंह इसके पहले भी विधान परिषद के सभापति रह चुके हैं. अवधेश नारायण सिंह स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से परिषद के सदस्य हैं. भोजपुर जिले के रहने वाले अवधेश नारायण सिंह बिहार में लंबे अरसे से राजनीतिक तौर पर सक्रिय रहे हैं. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के साथ अपनी राजनीतिक सफर की शुरुआत की और अब तक वह पार्टी में बने हुए हैं.
अवधेश नारायण सिंह ने कल ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आ रही थी कि दोनों नेताओं के बीच मुलाकात के दौरान बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे. अब अवधेश नारायण सिंह को कार्यकारी सभापति के तौर पर नियुक्त किया गया है.
अवधेश नारायण सिंह 1993 से लगातार बिहार विधान परिषद् के सदस्य हैं. साल 2002 से लेकर 2005 तक यह विरोधी दल में मुख्य सचेतक के रूप में रहें. जब एनडीए 2005 में सत्ता में आई, तो उन्हें सत्तारूढ़ दल का मुख्य सचेतक बनाया गया. अवधेश नारायण सिंह बिहार सरकार में 2008 से लेकर 2010 श्रम संसाधन विभाग के मंत्री रहे थें.