ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / कोरोना जांच के लिए गए डॉक्टर को ग्रामीणों ने पीटा, कार्रवाई करने गए...

कोरोना जांच के लिए गए डॉक्टर को ग्रामीणों ने पीटा, कार्रवाई करने गए SDPO पर किया हमला

15-Apr-2020 04:07 PM

By AKASH KUMAR

AURNAGABAD:  कोरोना जांच के लिए डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी गए थे, लेकिन देखते ही ग्रामीण भड़क गए. डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों की पिटाई कर दी. सभी वहां से भागकर जान बचाई. यह घटना गोह थाना क्षेत्र के एकौनी गांव की है.जांच से नाराज ग्रामीणों ने जिस गाड़ी से मेडिकल टीम गई थी उस गाड़ी में तोड़फोड़ कर दिया. मेडिकल टीम छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन ग्रामीण कुछ नहीं सुनी.


हमले में एसडीपीओ घायल

मेडिकल टीम पर हमले की सूचना मिलने के बाद दाउदनगर के एसडीपीओ राजकुमार तिवारी तथा उनके साथ गयी पुलिस टीम को भी को भी आक्रोश का सामना करना पड़ा. ग्रामीणों द्वारा किये गये हमले में एसडीपीओ राजकुमार तिवारी जहां घायल हो गये हैं. वहीं उनका बॉडीगार्ड भी गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही औरंगाबाद के डीएम तथा एसपी बड़ी संख्या में पुलिसबलों के साथ मौके के लिये रवाना हो गये हैं.  इस बीच स्वास्थय टीम पर हुए हमले के विरोध में गोह के सभी चिकित्सक तथा चिकित्साकर्मी धरने पर बैठ गये हैं और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

बाहर से आए लोगों की जांच करने गई गई थी टीम

बताया जा रहा है कि दूसरे राज्यों से कुछ लोग एकौनी गांव में आए थे. सूचना मिलने के बाद मेडिकल जांच करने के लिए गई थी. यही बात ग्रामीणों को नागवार गुजरी और मेडिकल टीम पर हमला कर दिया. बता दें कि इसस पहले भी कई जिलों में मेडिकल टीम पर हमला हो चुका है. मेडिकल टीम पर हमला रूक नहीं रहा है. कुछ लोग साफ कोरोना जांंच इंकार कर दे रहे है.