ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / औरंगाबाद : सड़क हादसे में घायल मामा-भांजा की पटना में मौत, परिजनों में...

औरंगाबाद : सड़क हादसे में घायल मामा-भांजा की पटना में मौत, परिजनों में मचा कोहराम, बाइक-ऑटो की हुई थी टक्कर

11-Feb-2022 02:32 PM

AURANGABAD : खबर औरंगाबाद से है, जहां सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार की देर शाम बाइक और ऑटो की जबरदस्त टक्कर में बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए तीनों को पटना रेफर कर दिया था। जहां गंभीर रूप से घायल मामा और भांजा की इलाज के दौरान मौत हो गई।


जानकारी के मुताबिक गुरुवार की शाम मदनपुर के घटराईन स्कूल के पास बाइक और ऑटो की जोरदार टक्कर में बाइक सवार कमलेश चौधरी, उसका बहनोई सिकंदर चौधरी और भांजा गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आनन-फानन में तीनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया।


पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया। सदर अस्पताल से घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। पटना में इलाज के दौरान शुक्रवार को कमलेश चौधरी और गुड्डू की मौत हो गई। दोनों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।


बताया जा रहा है कि तीनों शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक पर सवार होकर बारूण जाने के लिए घर से निकले थे। जैसे ही तीनों एनएच 2 पर घटराईन स्कूल के पास पहुंचे तभी ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मामा कमलेश चौधरी और भांजा गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गये थे।