ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / औरंगाबाद में बाइक ने पुल में मारी टक्कर, लड़की देखकर लौट रहे 3...

औरंगाबाद में बाइक ने पुल में मारी टक्कर, लड़की देखकर लौट रहे 3 लोगों की मौत

09-Jun-2022 12:07 PM

AURANGABAD: बड़ी खबर बिहार के औरंगाबाद से आ रही है, जहां बुधवार की देर रात एक बाइक की पुल से टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना अंबा थाना क्षेत्र के उतर कोयल नहर के बेला गांव की है।


मृतकों की पहचान टंडवा थाना क्षेत्र के बेंगाही गांव के रहने वाले 24 साल के राजा कुमार, बड़ेम ओपी थाना क्षेत्र के ससना गांव के रहने वाले 25 साल के सुधीर पासवान और देव थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव के रहने वाले केदार पासवान के 21 साल के बेटा नीतीश कुमार के रूप में की गई है। 


घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर चले गए। घटना के बाद जहां एक तरफ इलाके में सनसनी फ़ैल गई है तो वहीं परिजनों के बीच भी चीख पुकार मची हुई है।


घटना को लेकर बताया जा रहा है कि तीनों युवक लड़का देखने अंबा थाना क्षेत्र के अतरौली गांव गए थे। देर रात को ही तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। उतर कोयल नहर के बेला गांव पहुंचते ही बाइक पूल से टकरा गई। इस घटना में राज और सुधीर की स्पॉट डेथ हो गई। जबकि नीतीश की हालत गंभीर बनी हुई थी। हालांकि अस्पताल ले जाने के दौरान ही नीतीश की भी मौत हो गई।