राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
18-Sep-2020 09:38 AM
AURANGABAD : औरंगाबाद के अलग-अलग जगहों पर वज्रपात की चपेट में आने से 9 लोगों की मौत हो गई, वहीं चार लोग इसकी चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए. घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.
गंभीर रुप से झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है . पहला मामला देवहरा गांव की है, जहां के रहने वाले अजय मालाकार के दो बेटे आशीष कुमार 14 साल और गोलू कुमार 12 साल पुनपुन नदी की किनारे पशु चरा रहे थे. इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई.
वहीं शेखपुरा गांव का रहने वाला 28 साल का मुनेश भी पशुओं को चराने निकला था.इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई. इसी गांव के दीपक कुमार और मुकेश साव भी ठनका की चपेट में आ कर बुरी तरह झुलस गए. दोनों का इलाज पीएचसी में चल रहा है.
तीसरा मामला पौथु थाना क्षेत्र के पाठक विगहा गांव की है. जहां की रहने वाली विभा कुमारी समेत तीन दोस्त ठनका की चपेट में आ गई. इस दौरान मौके पर ही विभा की मौत हो गई औऱ उसकी दो सहेलियां बुरी तरह झुलस गई. ये गाँव के ही बधार में घास काट कर लौट रही थी.