ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / औरंगाबाद में उड़ाई जा रही आचार संहिता की धज्जियां, नॉमिनेशन से पहले गली-मुहल्लों...

औरंगाबाद में उड़ाई जा रही आचार संहिता की धज्जियां, नॉमिनेशन से पहले गली-मुहल्लों में लगाए गये बैनर-पोस्टर

13-Sep-2022 08:56 PM

By AKASH KUMAR

AURANGABAD: नगरपालिका आम निर्वाचन-2022 के तहत औरंगाबाद नगर परिषद के मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षद पदों के लिए नामांकन जारी है। उधर शहर के गली मुहल्लों में पहले से ही भावी उम्मीदवारों के बैनर-पोस्टर लगना शुरू हो गया है जो आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने का काम कर रहा है। 


आचार संहिता को ठेंगा दिखा रहे इन पोस्टरों पर अभी प्रशासनिक महकमें की नजर नहीं गयी है। लेकिन इतना तो तय है कि जैसे ही अधिकारियों की नजरें इस ओर इनायत होगी वैसे ही पोस्टर लगाने वाले उम्मीदवारों पर कार्रवाई होगी। 


इस बारे में पूछे जाने पर जिलाधिकारी सह जिला निर्वाची पदाधिकारी सौरभ जोरवाल ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही कोई भी उम्मीदवार संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी से अनुमति लेकर बैनर-पोस्टर लगा सकता है लेकिन इससे पहले इस तरह का काम कोई नहीं कर सकता। 


उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर नामांकन से पहले ही पोस्टर लगाये जाने की शिकायत मिली है। इसे लेकर संबंधित लोगों को पोस्टर हटा लेने को कहा गया है यदि उनके द्वारा पोस्टर नहीं हटाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।