राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
04-Dec-2021 07:59 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD : औरंगाबाद के बारूण प्रखंड के सुंदरगंज गांव की एक लड़की सपना पटना में रहकर पढ़ाई करने के दौरान पटना में ही रहकर पढ़ाई करने वाले बारूण के जनकोप के राजकुमार को दिल दे बैठी. दोनो ने साथ जीने मरने की कसमे भी खाई और दोनो एक-दूजे के हो गये. शारीरिक़ दूरियां तक मिट गई. फिर जो होता है, वही हुआ और प्रेमी आखिरकार शादी से इंकार कर गया. इंकार को इकरार में बदलवाने के लिए प्रेमिका ने बारूण थाना की शरण ली. पुलिस ने सपना के साथ पूरी हमदर्दी दिखाई और मामला दर्ज करते ही पुलिस ने सपना के राजकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
अब कोर्ट कचहरी का चक्कर शुरू हुआ. प्रेमी ने बेल फाईल की तो कोर्ट ने रिजेक्ट कर दिया. प्रेमी को महसूस होने लगा कि अब जिंदगी जेल की चक्की पीसते ही कटेगी. उसके जीवन के सारे सपने टूटते दिखाई देने लगे. उसके हमदर्दों ने सलाह दी कि जिस सपना के कारण उसकी जिंदगी के सपने टूट रहे है, उसे अपना बनाकर उसे दिए धोखे की भरपाई कर लो. राजकुमार राजी हो गया और उसने जेल से ही औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय के न्यायाधीश ओमप्रकाश सिंह की अदालत में सपना को अपना बनाने की रजामंदी की अर्जी दे दी. इस मामले में कोर्ट ने जब सपना की राय मांगी तो उसकी शादी की उम्मीदों को पंख लग गए और वह भी राजी हो गई.
सपना और राजकुमार दोनो की रजामंदी के बाद अदातल ने शादी की तारीख शनिवार 4 दिसम्बर मुकर्रर की और स्थान कोर्ट परिसर का मंदिर तय किया. अदालती आदेश पर तय स्थान पर दोनो की बिना बैंड बाजा, बारात के शादी हुई. अब सपना को अपने सपनों के राजकुमार के साथ वास्तविक जीवन का सफर शुरू करने के लिए अदालत की अगली तारीख पर अपने दुल्हे के लिए बेल मिलने का इंतजार है. बेल मिलना भी तय है क्योकि शादी करने की अदालती शर्त पूरी हो गयी है.