ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / औरंगाबाद में जेपी नड्डा की चुनावी जनसभा, बोले- पहले और आज के बिहार...

औरंगाबाद में जेपी नड्डा की चुनावी जनसभा, बोले- पहले और आज के बिहार में काफी अंतर

15-Oct-2020 10:20 PM

By AKASH KUMAR

AURANGABAD :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के नेता अपने उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरूवार को औरंगाबाद जिले के गोह विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि देश का नेतृत्व नरेन्द्र मोदी के हाथ में सुरक्षित है. आवश्यकता इस बात की है कि बिहार का नेतृत्व नीतीश कुमार के हाथ में सुरक्षित हो. हम सबको मिलकर ये तय करना है कि बिहार में एनडीए की सरकार बनाएंगे.




नड्डा ने भाजपा उम्मीदवार के लिए वोट की अपील करते हुए कहा कि बिहार में विकास के नये आयाम लिखे जा रहे हैं. इस विकास को चलायमान रखना ये हमारी और आपकी जिम्मेदारी है. विकास की दृष्टि से बिहार को देखते हैं तो पहले के बिहार और आज के बिहार में काफी अंतर है. बिहार के युवाओं को सही दृष्टि लेकर आगे बढ़ना चाहिए. आज से पहले जाति, मजहब के आधार पर कांग्रेस पार्टी राजनीति करती थी. मोदी जी ने इस दौर को बदल दिया है. पिछले पांच सालों में किसानों, शिक्षा, स्किल डेवलपेंट और हेल्थ के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर काम हुआ है.




विधानसभा सभा प्रभारी संजय जायसवाल ने मोदी जी की बिकास कार्यो को गिनाये. साथ ही भाजपा विधायक सह भाजपा प्रत्यासी मनोज शर्मा ने विधानसभा में पांच साल में किये गए कार्यो का लेखा जोखा सभा के दौरान सुनाई. चुनावी सभा की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने की. कार्यक्रम का संचालन जदयू की जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने किया. इस मौके पर एमएलसी राजन सिंह,बिनय शर्मा, पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदीश चौधरी,कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपक उपाध्याय, धीरज सिंह चौहान,भोला यादव ,राहुल यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.