ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, नदी में नहाने के दौरान 2 बच्चियों की मौत

औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, नदी में नहाने के दौरान 2 बच्चियों की मौत

20-Mar-2022 06:14 PM

AURANGABAD: इस वक्त की बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है जहां नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गयी है। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। वही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


होली के बसिऔरा के दिन रविवार की सुबह नदी में स्नान करने गयी दो बच्चियों की मौत नदीं में डूबने से हो गयी है। इस घटना से इलाके में इलाके में हड़कंप मच गया। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के चरैया गांव की है। जहां दोनों की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के चरैया गांव निवासी जनेश्वर भुइंया की 12 वर्षीय पुत्री पूनम कुमारी और धनंजय भुइंया की 8 वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी के रूप में हुई है।


मिली जानकारी के अनुसार दोनों बच्चियां अपनी सहेलियों के साथ गांव के पास नदी में नहाने गई थी। नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चली गई और लापता हो गई। जिसके बाद परिवारवालों को सहेलियों ने इस बात की सूचना दी। 


जिसके बाद आनन-फानन में पहुंचे परिजनों ने दोनों लड़कियों को नदी से निकाला और मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।