ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल

Home / news / औरंगाबाद में MLA के समर्थकों की गुंडई, पार्क के उद्घाटन में विधायक जी...

औरंगाबाद में MLA के समर्थकों की गुंडई, पार्क के उद्घाटन में विधायक जी को नहीं बुलाने पर लोगों को पीटा

29-Nov-2020 08:42 AM

By AKASH KUMAR

AURANGABAD :  औरंगाबाद जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. जहां कांग्रेस विधायक आनंद शंकर के समर्थकों की गुंडई देखने को मिली है. दरअसल एक पार्क के उद्घाटन कार्यक्रम में विधायक को नहीं बुलाने पर उनके समर्थकों ने कार्यक्रम में पहुंचकर लोगों को पीटा. आयोजनकर्ता ने असामाजिक तत्वों के ऊपर कार्यक्रम में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.


मामला औरंगाबाद जिले का है. जहां दानी बिगहा के पास नवनिर्मित सतेन्द्र नारायण सिंहा पार्क के लोकार्पण समारोह में कुछ बदमाशों ने लोगों को जमकर पीटा. बताया जा रहा है कि  नवनिर्मित पार्क के उद्घाटन समारोह के मौके पर चल रहा सांस्कृतिक कार्यक्रम में विधायक को नहीं बुलाने को लेकर यह घटना हुई.


कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किये जाने के कारण महागठबंधन के कांग्रेस विधायक आनंद शंकर अपने दर्जनों समर्थकों के साथ वहां आ पहुंचे. इस दौरान उनके समर्थक काफी हो-हंगामा करने लगे. उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी. जब औरंगाबाद नगर परिषद के चेयरमैन उदय गुप्ता के लोगों ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो हाथापाई पर उतारू हो गए और मारपीट करने लगे.


इस मारपीट की घटना के बाद बाद में कार्यक्रम को समाप्त करने की घोषणा कर दी गई. इसके बाद वहां मौजूद लोग धीरे-धीरे वहां से बाहर निकल गए. औरंगाबाद के विधायक आनंद शंकर ने कहा कि उन्हें इस कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया था. न तो उन्हें आमंत्रित किया गया और न ही उनके नाम पर कोई कार्ड था.


उधर औरंगाबाद नगर परिषद के चेयरमैन उदय गुप्ता ने कहा कि कुछ असामजिक तत्व के लोग कार्यक्रम में जबरदस्ती घुस गए. वे लोग बदमाशी करने लगे और मना करने पर मारपीट भी किये. इसी कारण कार्यक्रम को बंद करना पड़ा. बाद में प्रशासन के बीचबचाव के बाद मामले को शांत कराया गया.