ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / औरंगाबाद में 7 और पुलिस वालों को हुआ कोरोना, 22 पॉजिटिव मिलने से...

औरंगाबाद में 7 और पुलिस वालों को हुआ कोरोना, 22 पॉजिटिव मिलने से पुलिस लाइन में मचा हड़कंप

13-Jun-2020 10:31 AM

By AKASH KUMAR

AURANGABAD : बिहार में लगातार बढ़ रहे कोरोना के चेन अब लोगों को डराने लगे हैं.  शुक्रवारो को मिले आंकड़ों के अनुसार बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6096 हो गई है. वहीं औरंगाबाद के पुलिस लाइन में 7 और पुलिस वाले कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. जिसके बाद से पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया है.  

औरंगाबाद में कोरोना के 6 और नए मामले मिले है.जिला प्रशासन की ओर से इसकी पुष्टि सूचना एवम जनसंपर्क पदाधिकारी धर्मवीर सिंह ने की है.6 नए मामलों के साथ अबतक औरंगाबाद में कुल 128 कोरोना पॉजिटिव मामले मिल चुके है. जानकारी के अनुसार इसमें से 3 मामले पुलिस लाइन के हैं तो वहीं 3 और अन्य मामले औरंगाबाद शहर के ही बताये जा रहे हैं. 

3 नए मामलों के साथ अबतक पुलिस लाइन में 22 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके है. जिसके बाद से हड़कंप मच गया है. पुलिस लाइन में कोरोना ने लंबी चेन बनाई है और धीरे धीरे औरंगाबाद का पुलिस लाइन कोरोना हॉटस्पॉट के रूप में सामने आता नजर आ रहा है.