राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
08-Feb-2022 06:06 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD : औरंगाबाद में सोन नदी से बालू का खनन करनेवाली कंपनी आदित्य मल्टीकॉम पर करोड़ों रूपए के राजस्व की चोरीे का आरोप लगी है। खनन निरीक्षक ने आदित्य मल्टीकॉम पर करोड़ों रूपए के बालू की चोरी का आरोप लगाते हुए कंपनी के खिलाफ जिले के तीन थानों में केस दर्ज कराया है।
जानकारी के मुताबिक खनन पदाधिकारी आजाद आलम ने जब एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र स्थित धुंधुआ बालू घाट के स्टॉक की जांच किया तो बड़ी अनियमितता सामने आई। खनन पदाधिकारी ने जांच के दौरान पाया कि कंपनी ने 55 लाख से अधिक घनफीट बालू को बगैर ई-चालान के बेच दिया है। जिसको लेकर खनन निरीक्षक ने एनटीपीसी खैरा थाने में कंपनी के खिलाफ 28 करोड़ 89 लाख 54 हजार रुपए के सरकारी राजस्व की चोरी का मामला दर्ज कराया है।
इसके अलावा उक्त कंपनी के खिलाफ नबीनगर और बारुण थाने में भी केस दर्ज कराया गया है। जांच में अभी तक जिले में करीब 128 करोड़ रूपए का बालू चोरी किये जाने का मामला सामने आया है। जिला खनन पदाधिकारी के अनुसार कंपनी के द्वारा भंडारित बालू का अवैध प्रेषण के मामले में विभिन्न थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
पूरे मामले पर औरंगाबाद एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है, जो इन मामलों की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मामला आर्थिक अपराध से जुड़ा है ऐसे में तकनिकी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पूरे मामले की जांच की जा रही है।