राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
12-Mar-2021 09:31 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD : सदर हॉस्पिटल के उपाधीक्षक डॉ विकास कुमार सिन्हा पर एक महिला डॉक्टर डॉ सीमा सरोज ने बदसलूकी करने का आरोप लगाया है. पीड़ित महिला चिकित्सक का कहना है कि महिलाओं के प्रति उपाधीक्षक का बिहेवियर ठीक नहीं हैं. वह अक्सर महिला डॉक्टरों के साथ गलत व्यवहार करते हैं.
मामला औरंगाबाद जिले के सदर अस्पताल का है, उपाधीक्षक पर एक महिला डॉक्टर डॉ सीमा सरोज ने बदसलूकी करने का आरोप लगाया है. हालांकि उपाधीक्षक डॉ विकास कुमार ने इस घटना से इनकार किया है. अस्पताल में ड्यूटी करने को लेकर उपाधीक्षक डॉ विकास कुमार सिन्हा और महिला डॉ सीमा सरोज के बीच तू तू मैं मैं की बात सामने आ रही है.
गौरतलब है कि महिला डॉ सीमा सरोज को सरकार ने जनरल चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में अस्पताल में पदस्थापित किया है. लेकिन उपाधीक्षक डॉ विकास ने उक्त महिला डॉक्टर में विशेषज्ञ चिकित्सक के रूप में ड्यूटी लगा दिया. जब महिला डॉक्टर ने अपनी समस्या को लेकर उपाधीक्षक से मिलने के लिए गई तो दोनों के बीच बहस होने लगा इधर महिला डॉक्टर ने उपाधीक्षक पर कई आरोप लगाए हैं और कही है कि पूर्व में उपाधीक्षक के खिलाफ डीएम से मिल चुकी है.
औरंगाबाद जिले के सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ विकास कुमार सिन्हा ने कहा कि मेरे ऊपर जो भी आरोप लगाया जा रहा है, वह बेबुनियाद है .बल्कि महिला डॉक्टर ने ही हमारे साथ बदसलूकी की है. क्योंकि वे ड्यूटी नहीं करना चाहती हैं. सरकार ने उन्हें हाजीपुर से औरंगाबाद सदर अस्पताल में भेजा है. ड्यूटी करने के लिए जब आई थी. उस वक्त उन्होंने इलाज के साथ-साथ ऑपरेशन भी किया. लेकिन अब वह कुछ नहीं करना चाहती हैं. क्योंकि पटना से 2 दिनों के लिए आती हैं और चली जाती हैं. यहां तक की मेरे मोबाइल फोन पर धमकी भी दी है.