ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / औरंगाबाद के डीएम-एसपी पर पटना हाईकोर्ट सख्त, 29 सितंबर तक मांगा जवाब

औरंगाबाद के डीएम-एसपी पर पटना हाईकोर्ट सख्त, 29 सितंबर तक मांगा जवाब

28-Sep-2022 08:59 AM

AURANGABAD: औरंगाबाद के डीएम और एसपी की मुश्किलें अब बढ़ने वाली है। औरंगाबाद डीएम पर झूठा हलफनामा जमा करने का आरोप लगा है। इस मामले में अब पटना हाईकोर्ट ने एक्शन लिया है और डीएम को तलब किया है। अब डीएम पर बड़ी कार्रवाई संभव है। वहीं, औरंगाबाद के एसपी से भी हाईकोर्ट ने एक मामले में जवाब मांगा है। 




न्यायमूर्ति मोहित कुमार शाह की एकलपीठ ने अतिक्रमण हटाने के बारे में हाईकोर्ट में हलफनामा दिया था, जिसमें कहा गया था कि अब अतिक्रमण हटा दिया गया है। जब हाईकोर्ट की ओर से कोर्ट कमिश्नर से स्थल निरीक्षण जांच कराई गई तो इसकी हकीकत कुछ और निकली। यहां अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। अब इस मामले में कोर्ट ने डीएम को तलब किया है। 




इस मामले के बाद अब डीएम की कार्यशैली पर सवाल उठने लगा है। कोर्ट का कहना है कि डीएम जैसे प्रतिष्ठित पद पर बैठे लोग जब कोर्ट में झूठा हलफनामा दायर करते हैं तब कैसे कोर्ट न्यायिक कार्य करेगा। कोर्ट ने डीएम को 29 सितंबर को उपस्थित रहने का आदेश दिया है। वहीं, जिले के एसपी की भी मुसीबत अब बढ़ती हुई दिख रही है। हत्या के एक फरार अभियुक्त की कोर्ट के आदेश के बाद गिरफ्तारी नहीं की गई, जिसके बाद हाइकोर्ट ने एसपी को दो नवंबर को तलब किया है।