ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / बीजेपी सांसद की स्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, एक जवान समेत 2 की मौत, आधा...

बीजेपी सांसद की स्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, एक जवान समेत 2 की मौत, आधा दर्जन पुलिसवाले जख्मी

01-Jan-2021 03:08 PM

AURANGABAD :  इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार के औरंगाबाद सीट से बीजेपी सांसद सुशील कुमार सिंह की स्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. इस बड़े हादसे में एक जवान समेत दो की मौत हो गई है जबकि आधा दर्जन से अधिक पुलिसवाले जख्मी हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


घटना छत्तरपुर के बटाने मोड़ की है, जहां औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह को स्कॉर्ट कर रहा वाहन झारखंड के पलामू जिले में मेदिनीनगर-औरंगाबाद मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस भीषण हादसे में एक जवान सहित दो लोगों की मौत हो गई. इस घटना में 6 से 7 पुलिस के जवान गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. जिनका इलाज छत्तरपुर के अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है.


इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह को पलामू प्रमंडल के लातेहार के कार्यक्रम में भाग लेने जाना था. इसी को लेकर पलामू की छत्तरपुर पुलिस सासंद सुशील कुमार सिंह को सुल्तानी घाटी के पास स्कॉर्ट करने गयी थी. इसी दौरान छतरपुर पुलिस का वाहन सुल्तानी से लौटने के दौरान बटाने मोड़ के समीप एनएच-98 पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.