ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / औरंगाबाद में सीओ से बदसलूकी करने वाले 4 सिपाही बर्खास्त, शराब के नशे...

औरंगाबाद में सीओ से बदसलूकी करने वाले 4 सिपाही बर्खास्त, शराब के नशे में की थी बदतमीजी

03-Apr-2020 06:42 PM

AURANGABAD :  औरंगाबाद में रफीगंज के अंचलाधिकारी के साथ बदसलूकी करने वाले बिहार पुलिस के 4 जवानों को बर्खास्त कर दिया गया है. रफीगंज के अंचलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह के साथ तिवारी बीघा बस स्टैंड के पास पुलिस के 4 जवानों ने बदसलूकी की थी. सीओ की शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे रफीगंज के थाना अध्यक्ष ने इन चारों सिपाहियों को शराब के नशे में पाया था. जिसके बाद उनके ऊपर कार्रवाई की गई है.


अंचलाधिकारी के साथ दुर्व्यवहार करने वाले सिपाही राकेश कुमार, पप्पू कुमार, सरोज कुमार शराब के नशे में थे. इन्हें तत्काल गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया था. इन तीनों का मेडिकल टेस्ट भी पुलिस ने कराया था. जबकि सिपाही दिलीप कुमार भी इनके साथ मौजूद था. जिसके कारण उसे भी सेवा से बर्खास्त किया गया है.