ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / औरंगाबाद-गया सीमा पर IED ब्लास्ट, एक ग्रामीण की मौत, सुरक्षाबलों को टारगेट कर...

औरंगाबाद-गया सीमा पर IED ब्लास्ट, एक ग्रामीण की मौत, सुरक्षाबलों को टारगेट कर नक्सलियों ने प्लांट किया था बम

25-Apr-2022 05:24 PM

By AKASH KUMAR

DESK: गया-औरंगाबाद सीमा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां नक्सलियों द्वारा लगाए गये आईडी बम की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गयी है। नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को टारगेट करते हुए बम को प्लांट किया था। आईडी बम ब्लास्ट के बाद गांव के एक चरवाहे की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना औरंगाबाद-गया सीमा पर स्थित सागरपुर जंगल का है जहां आईडी ब्लास्ट की घटना हुई है। नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाने पर लेते हुए इस आईडी बम को प्लांट किया था। 


औरंगाबाद-गया जिले की सीमा पर अति नक्सल प्रभावित लंगुराही-पचरूखियां के दुर्गम जंगली इलाके में माओवादियों द्वारा प्लांटेड आईइडी बम के सोमवार को विस्फोट कर जाने से एक चरवाहे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गया जिले के गया जिले के छ्करबंधा थाना के तारचुआं गांव निवासी कईल भुईयां (52वर्ष) के रूप में की गई है। मृतक के परिजनो ने शव का दाह संस्कार कर दिया है। 


औरंगाबाद के पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गया-औरंगाबाद की सीमा पर सागरपुर के पास यह घटना घटी है। मृतक जंगल में मवेशी चरा रहा था। वही जंगल में ही महुआ चुनने के दौरान नक्सलियों द्वारा प्लांटेड आईइडी बम पर उसका पैर चला गया। जिसके ब्लास्ट करने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। सूत्रों की माने तो विस्फोट के बाद शव कई फीट ऊपर हवा में उड़ गया और उसके चिथड़े उड़ गये।


घटना के बाद आसपास से जुटे सैकड़ो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिये बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसपी ने बताया कि नक्सलियों द्वारा आईईडी बम पुलिस और सुरक्षा बलों को टारगेट कर प्लांट किया गया था। उन्होंने स्वीकार किया था कि इलाके में और भी आईइडी बम प्लांटेड हो सकते है। इलाके में पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। मौके पर बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया है। पुलिस चप्पे चप्पे पर सर्च कर आईइडी बमों की खोज में लगी है।