मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी
09-May-2023 12:18 PM
By GANESH SHAMRAT
PATNA : बिहार में आगामी 13 मई को बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री का आगमन होने जा रहा है। ये राजधानी से सटे इलाके नौबतपुर में 5 दिनों तक हनुमत कथा कहेंगे। इनके आगमन को लेकर एक तरफ जहां भव्य तैयारी की जा रही है तो दूसरी तरह इसके आगमन को लेकर बिहार में राजनीतिक गलियारों में भी काफी गर्माहट देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में अब इनके आगमन का स्वागत करने वाली बिहार में विपक्ष में बैठी पार्टी भाजपा के तरफ से एक बड़ा ही रोचक पोस्टर लगाया है। जिसमें भाजपा के कुछ नेता की तुलना त्रिदेव से की गयी है।
दरअसल, बिहार भाजपा प्रदेश ऑफिस के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है। जिसमें भोजपुरी भाषा में लिखा हुआ है, बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज का स्वागत बा। इसके आलावा इस पोस्टर में भाजपा के तीन बड़े नेताओं की तस्वीर लगा इन्हें त्रिदेव बताया गया है। इस पोस्टर के दाहिने तरह से सबसे पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ उसके बाद बीच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लास्ट में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की तस्वीर लगायी गयी है और इन्हें त्रिदेव बताया गया है।
इस पोस्टर में लिखा गया है कि, पाप से बिहार की धरती फटी, अधर्म से आसमान, अत्याचार से कांपी इंसानियत, राज कर रहे हैवान, जिनकी होगी ताकत अपूर्व, जिनका होगा निशाना अवैध, जो करेंगे उनका सर्वनाश, वह खलायेंगे त्रिदेव। यह पोस्टर राजधानी पटना में कई जगहों पर लगाया गया है। जिसके जरिए राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा गया है।
आपको बताते चलें कि, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बिहार आने वाले हैं. पटना जिले में नौबतपुर के तरेत पाली में पांच दिवसीय 'हनुमत कथा' शुरू करेंगे. 13 मई से कार्यक्रम है. आयोजक समिति की ओर से कहा गया है कि बाबा 12 को पटना आ सकते हैं। उनके बिहार आने से पहले ही बवाल जारी है। राजद के कई मंत्री इनके विरोध में बयान जारी कर चुके हैं।