ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत

ATM का पिन कोड नहीं बताया तो बदमाशों ने चाकू से किया जानलेवा हमला, घायल दोनों युवकों की हालत गंभीर

03-Apr-2023 05:23 PM

By First Bihar

CHAPRA: बिहार में अपराधी इतने बेलगाम हैं कि एटीएम का पिन नहीं बताने पर चाकू तक मारने लगे हैं। छपरा में यह मामला सामने आया है। जहां एटीएम का पिन नंबर नहीं बताने पर दो युवकों पर बदमाशों ने चाकू से जानलेवा हमला किया है। दिनदहाड़े चाकू घोंपने के बाद अपराधी कैश और मोबाइल छिनकर फरार हो गये।


घटना छपरा के जगदम कॉलेज रेलवे ढाला के पास की है जहां पहले से घात लगाए बैठे 5 अपराधियों ने एक के बाद दूसरे युवक को अपना निशाना बनाया। एटीएम का पिन कोड नहीं बताने पर पहले लूटपाट की फिर चाकू घोंपकर घायल कर दिया। आनन-फानन में दोनों घायल युवकों का इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों का इलाज चल रहा है। 


घायल युवकों की पहचान छपरा के मसरख थाना अंतर्गत जजौली गांव निवासी राजकुमार राम के 19 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार और दूसरे युवक की पहचान सीवान के जीरादेई थाना अंतर्गत करहनू गांव निवासी जवाहर प्रसाद के 20 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में दोनों घायल युवकों ने बताया कि अपराधी पांच की संख्या में थे और रेलवे लाइन पर बैठे थे। 


जब वे वहां से गुजर रहे थे तभी अपराधियों ने घेर लिया और मारपीट करने लगे। कहने लगे कि एटीएम का पिन नंबर बताओं तो छोड़ देंगे। जब हमने बताने से इनकार किया तो पहले तो जमकर पिटाई की फिर चाकू निकालकर घोंप दिया और पास रखे मोबाइल और सारे पैसे लूट लिया और मौके से फरार हो गये।