बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
25-Dec-2019 08:38 AM
DELHI : देश आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई को उनकी 95वीं जयंती पर नमन कर रहा है। दिल्ली में वाजपेयी के स्मृति स्थल सदैव अटल पहुंचकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ-साथ वाजपेयी के सहयोगी रहे लालकृष्ण आडवाणी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
25 दिसंबर 1924 को अटल बिहारी बाजपेई का जन्म ग्वालियर में हुआ। पिछले साल 16 अगस्त को लंबी अस्वस्थता के बाद वाजपेयी का निधन हो गया। पीएम नरेंद्र मोदी आज वाजपेयी की जयंती के मौके पर लखनऊ में उनकी 25 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे। अटल जी की जयंती के मौके पर 3 दिनों तक कई जगहों पर समारोह का आयोजन किया जा रहा है। पीएम मोदी लखनऊ अटल बिहारी चिकित्सा महाविद्यालय का शिलान्यास भी करेंगे।
अटल बिहारी वाजपेई पहली बार साल 1996 में 13 दिन के लिए देश के प्रधानमंत्री बने। दूसरी बार 1998 से 1999 तक 13 महीने का उनका प्रधानमंत्री के तौर पर कार्यकाल रहा और फिर तीसरी पारी उन्होंने 1999 से 2004 तक देश के प्रधानमंत्री के तौर पर खेली। साल 2014 में अटल बिहारी वाजपेई को उनके जन्मदिन पर भारत रत्न देने का ऐलान किया गया था। एक लोकप्रिय राजनेता के साथ-साथ अटल जी की पहचान एक कुशल वक्ता और बेहतरीन कवि के रूप में भी जाती है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...