बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे
07-Nov-2024 08:46 PM
By RANJAN
ROHTAS: रोहतास के भानस थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में नहर में छठ व्रत करने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि दोनों ही युवक आपस में ममेरा फुफेरा भाई थे। दोनों युवक इस बार छठ व्रत किए हुए थे। मृतक 18 साल का अभिषेक कुमार तुर्की गांव का रहने वाला था। जबकि 17 साल का आयुष कुमार पिपरा गांव का ही था।
दोनों इस बार छठ व्रत के उपवास में थे और आज डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य देने पिपरा गांव के नहर में पहुंचे थे लेकिन इसी दौरान नहाने लगे और गहरे पानी में चले गए। जिस कारण दोनों की डूबने से मौत हो गई। छठ व्रत का उत्साह देखते ही देखते मातम में बदल गया। दोनों युवकों के शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाई है।
बता दें कि रोहतास जिला में दो जगह डूबने की घटना हुई। पहली घटना तिलौथू में हुई, जिसमें सोन नदी में नहाने के दौरान पांच युवक डूब गए। जिसमें से एक की मौत हो गई। जबकि दो की तलाश जारी है। वही दो युवको को लोगों ने गहरे पानी से निकाल लिया है। इस प्रकार छठ के अर्ध के पहले दिन रोहतास जिला में तीन लोगों की मौत हो चुकी है, एवं दो की तलाश जारी है।