ब्रेकिंग न्यूज़

महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार

Home / news / चौबे जी के बेटे का मामला फंस गया है, इस दफे भागलपुर से...

चौबे जी के बेटे का मामला फंस गया है, इस दफे भागलपुर से टिकट दिला पाना मुश्किल

01-Oct-2020 08:55 PM

PATNA : केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे का मामला फंस गया है. चौबे जी के लिए अपने बेटे अर्जित शाश्वत चौबे को भागलपुर से टिकट दिलवा पाना बेहद मुश्किल हो गया है. पार्टी में विद्रोह की स्थिति है और नेतृत्व भी राजी होता नहीं दिख रहा है. हालांकि चौबे जी जी-तोड कोशिश करने में लगे हैं.




चौबे जी परेशान
बीजेपी के सूत्र बता रहे हैं कि अश्विनी चौबै इस दफे परेशान है. पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपने बेटे को टिकट दिलवा दिया था. लेकिन बीजेपी की परंपरागत सीट पर अश्विनी चौबे के पुत्र अर्जित शाश्वत चौबे 2015 का विधानसभा चुनाव हार गये थे. अश्विनी चौबे अपने बेटे को फिर से टिकट दिलाना चाह रहे हैं. लेकिन परिस्थितियां अनूकूल नहीं लग रही हैं.


पार्टी में विद्रोह की स्थिति
दरअसल अश्विनी चौबे के बेटे की दावेदारी को लेकर भागलपुर बीजेपी में विद्रोह की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. बीजेपी के कई नेताओं ने परिवारवाद के खिलाफ लगातार बैठक की है. अर्जित शाश्वत का विरोध कर रहे पार्टी नेताओं ने नेतृत्व तक अपनी बात पहुंचायी है. उनका कहना है कि भागलपुर में बीजेपी के लिए दशकों काम करने वाले नेताओं की लंबी चौड़ी फौज है. फिर अश्विनी चौबे के बेटे को क्यों टिकट दिया जायेगा. पिता को पार्टी सांसद बनाये और फिर मंत्री का पद दे. उसके बाद बेटे को टिकट देने का कोई मतलब नहीं बनता है.


अश्विनी चौबे विरोधी नेता 2014 के विधानसभा उप चुनाव का भी जिक्र कर रहे हैं. उनका आरोप है कि 2014 में अश्विनी चौबे के सांसद बनने के बाद जब विधानसभा का उप चुनाव हुआ तो चौबे जी ने पार्टी से भीतरघात कर दिया. उन्होंने पार्टी के उम्मीदवार नभय कुमार चौधरी का अंदर ही अंदर खूब विरोध किया. इसके कारण ही नभय चौधरी की हार हो गयी थी.




पार्टी नेतृत्व भी सहमत नहीं
बीजेपी सूत्रों की मानें तो पार्टी नेतृत्व भी अश्विनी चौबे के बेटे को टिकट देने पर इस दफे सहमत नहीं है. नेतृत्व समझ रहा है कि अगर अर्जित शाश्वत को टिकट मिला तो फिर से पार्टी का कोई विद्रोही उम्मीदवार खड़ा होगा. ऐसे में 2015 का रिजल्ट दुहराया जा सकता है. दरअसल 2015 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के नेता विजय साह निर्दलीय प्रत्याशी बनकर मैदान में उतर गये थे. विजय साह ने उतना वोट काट लिया जिससे अर्जित शाश्वत चुनाव हार गये. 


हालांकि अश्विनी चौबे जी जान से बेटे को टिकट दिलाने की कोशिश में लगे हैं. वे नेतृत्व के सामने ये तर्क देने में लगे हैं कि पिछली दफे जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस का गठबंधन था जिसके कारण भागलपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा की जीत हुई थी. लेकिन इस दफे जेडीयू बीजेपी के साथ है लिहाजा अगर अर्जित शाश्वत को टिकट मिला तो उनकी जीत तय है. चौबे जी पार्टी के कुछ नेताओं पर पिछले चुनाव में भीतरघात करने का भी आरोप लगा रहे हैं. लिहाजा ये देखना दिलचस्प होगा कि चौबे जी की बात सुनी जाती है या नहीं.