मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
24-Sep-2024 05:26 PM
By First Bihar
PATNA: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी के ट्वीट पर आपत्ति दर्ज करायी। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जिस व्यक्ति ने भी यह ट्वीट किया है और जिस तरीके से ट्वीट किया है यह निश्चित तौर पर बहुत ही गंभीर मामला है और अपमानजनक भी है। मैं इसे बहुत ही ज्यादा अपमानजनक मानता हूं।
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मैंने अशोक चौधरी के ट्वीट को पढ़ा है। लेकिन जिस तरीके से यह ट्वीट किया गया है वह बिल्कुल आपत्तिजनक है। इसे कही से उचित नहीं कहा जा सकता है। नीतीश कुमार के बारे में कोई भी गलत तरीके से बोल नहीं सकता। नीतीश कुमार बिहार के विकास के लिए रात-दिन लगे रहते हैं लेकिन कोई व्यक्ति उनकों लेकर तंज कसे यह आपत्तिजनक और गैर मुनासिब है इससे मुझे व्यक्तिगत तौर पर ठेस पहुंची है।
उन्होंने कहा कि अब सफाई देने से क्या मतलब कहा जाता है कि तीर कमान से निकलने के बाद वापस नहीं आती है। अशोक चौधरी ने जो भी बातें कही है वो आपत्तिजनक है उन्होंने नीतीश कुमार पर तंज कसा है। जिस वजह से अशोक चौधरी की बेचैनी बढ़ी है वो ही जाने लेकिन व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति वो टिप्पणी करें यह गलत है। ऐसा दिखाते थे कि नीतीश कुमार के बहुत करीब है लेकिन आज जो उन्होंने ट्वीट किया है उससे उनकी भेद खुल गयी है।
अशोक चौधरी के सफाई पर उन्होंने कहा कि तीर कमान से बात जुबान से निकल जाती है तो सफाई देने का क्या मतलब? लोगों को पता चल चुका है कि अशोक चौधरी ने क्या कहा है और किसे कहा है? वही झारखंड चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने अंतिम रूप से अभी तय नहीं किया है।
मंत्री अशोक चौधरी के ट्वीट को उपेंद्र कुशवाहा ने बताया आपत्तिजनक,मैं इसे बहुत ही ज्यादा अपमानजनक मानता हूं, बोले सांसद अशोक चौधरी ने जो किया बहुत गलत किया है @UpendraKushRLM #Bihar #Biharnews #ashokchoudhary #UpendraKushwaha @AshokChoudhaary pic.twitter.com/mlX3p74Irz
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) September 24, 2024