ब्रेकिंग न्यूज़

टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल

Home / news / पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की जयंती आज, पटना में लगाई गई जेटली...

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की जयंती आज, पटना में लगाई गई जेटली की पहली प्रतिमा, सीएम नीतीश कुमार करेंगे अनावरण

28-Dec-2019 07:56 AM

PATNA : पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की आज जयंती है. बिहार सरकार ने राजकीय समारोह के तौर पर इसे मनाने का फैसला लिया है. इस अवसर पर पटना में अरुण जेटली की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय वित्त मंत्री रहे अरुण जेटली की प्रतिमा पटना में लगाई गई है.


अरुण जेटली का इसी साल 24 अगस्त को निधन हो गया था. पटना में लगने वाला उनका स्टेच्यू जेटली की पहली प्रतिमा होगी. कंकड़बाग स्थित पार्क में अरुण जेटली की प्रतिमा लगाई गई है. प्रतिमा का अनावरण आज सीएम नीतीश कुमार करेंगे. इस मौके पर जेटली के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित बीजेपी के अन्य बड़े नेता प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे.


अरुण जेटली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते थे. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेटली के निधन के बाद ही इस बात के संकेत दे दिए थे कि पटना में उनकी प्रतिमा लगाई जाएगी और अब उनके निधन के 6 महीने के भीतर ही जेटली की प्रतिमा का अनावरण होने जा रहा है. नीतीश कुमार ने जेटली को उनकी पार्टी से पहले ही श्रद्धांजलि दे दी है.