ब्रेकिंग न्यूज़

PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव

Home / news / आर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहा था गलत धंधा, सादी वर्दी में पहुंच...

आर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहा था गलत धंधा, सादी वर्दी में पहुंच पुलिस ने किया भंडाफोड़

17-Mar-2023 10:39 AM

By Saurav Kumar

SITAMADHI : बिहार के सीतामढ़ी जिले में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। मामला मेहसौल ओपी क्षेत्र के वार्ड 37 बसवरिया सुंदर नगर का है। यहां एक मकान में आर्केस्ट्रा के नाम पर रैकेट चल रहा था। पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन लड़कियों और मकान मालिक को गिरफ्तार किया है। इस मामले में गिरफ्तार मकान मालिक की पहचान स्थानीय चंदन साह के रूप में की गई है। हालांकि इस गिरोह का सरगना फरार है। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है।


दरअसल, जिले में कार्यरत एक एनजीओ के पदाधिकारी द्वारा एसपी को सुंदर नगर स्थित चंदन साह के मकान में संचालित देह व्यपार की सूचना दी गई। जिसके सत्यापन और गिरफ्तारी को लेकर एसपी के निर्देश पर डीएसपी मुख्यालय  के नेतृत्व में नगर, बाजपट्टी और डुमरा थानाध्यक्ष समेत पुलिस बल की एक टीम का गठन किया गया। छापेमारी के लिए पहुंची पुलिस टीम ने सत्यापन के लिए पहले सादे लिबास में एक पुलिस कर्मी को अंदर भेजा गया। जहां लड़की बुक करने के बाद सूचना का सत्यापन होने पर बाहर खड़ी पुलिस टीम ने छापेमारी कर दी।


वहीं, हिरासत में ली गई लड़कियों ने पुलिस के सामने कई खुलासे किए है। लड़कियों ने बताया की पुनौरा थाना क्षेत्र में खरवा रोड स्थित निवासी जो कि ऑक्रेस्टा का संचालन करता है। उसी के द्वारा तीनों लड़कियों को चंदन के मकान में रखा गया था। जहां चंदन संचालक के निर्देश पर उनसे धंधा करवाया करता था। हिरासत में ली गई एक लड़की के नबालिग होने के कारण उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है। वहीं मकान मालिक समेत तीनों लड़कियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।