ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

बिहार : 95 साल के पिता को 3 बेटों ने कमरे में किया कैद, 6 साल से नहीं देख पाए सूरज की रोशनी

09-Mar-2021 02:11 PM

ARARIA :  एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल अररिया के जोगबनी में पुलिस की मदद से एक ऐसे शख्स को आजाद कराया गया है, जिसके अपने ही बच्चों ने 6 साल से एक कमरे में कैद कर के रखा था. 6 साल से यह बूढ़ा शख्स सूरज की रौशनी तक नहीं देख पाया. 


घटना अररिया जिले के जोगबनी की है, जहां सोमवार को पुलिसवालों ने वार्ड संख्या 11 बस स्टैंड स्थित एक पुराने घर से एक शख्स को आजाद कराया. इस शख्स को उसके ही तीन बच्चों ने 6 साल से एक कमरे में कैद कर के रखा था. उसके बच्चे उसे खाने-पीने के लिए भोजन-पानी तो देते थे लेकिन उसे एक कैदी के तरह कैद कर के कमरे में रखते थे. उसे बाहर नहीं निकलने देते थे. 


इस घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक जिस बुजुर्ग को पुलिस ने आजाद कराया है, उसके तीन बेटे हैं. बताया जा रहा है उसके तीनों बेटों उपेंद्र साह, राजेंद्र साह और हरेराम साह के पास काफी धन संपत्ति है. लेकिन इन तीनों बेटों ने अपने बाप को एक छोटे से अंधेरे कमरे में कैद कर के रखा था. बुजुर्ग का मंझला यानी कि दूसरे नंबर का बेटा राजेंद्र साह दिन में दो बार खाना लडने आता था और भोजन देने के बाद वापस उसे बंद कर चला जाता था. 


बुजुर्ग के कमरे में कैद होने की जानकारी कुछ लोगों ने मीडिया और प्रशासन को दी, जिसके बाद सोमवार को जोगबनी के थानाध्यक्ष आफताब अहमद ने उस व्यक्ति को कमरे से आजाद कराया. यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.