IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध
02-Jun-2024 09:35 AM
By First Bihar
ARA : बिहार में सातवें चरण के मतदान के दौरान कई जगहों पर हिंसा की छिटपुट घटनाएं भी देखने को मिली है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला आरा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां भोजपुर के बड़हरा थाने के पैगा गांव के बूथ पर फायरिंग और सेमरा में मारपीट की घटना हुई। रविवार की शाम पैगा में हुई गोलीबारी में एक किशोरी समेत गांव के तीन लोग जख्मी हो गए। एक पार्टी के समर्थकों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया गया है।
वहीं, थाना क्षेत्र के सेमरा गांव स्थित बूथ पर पोलिंग एजेंट को हटाने का कारण पूछने पर भाजपा प्रत्याशी सह केंद्रीय मंत्री आरके सिंह के प्रतिनिधि धीरेंद्र सिंह की पिटाई कर दी गई। उनकी गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया गया। स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें पटना के एम्स में रेफर कर दिया गया है। गोलीबारी में घायलों में पैगा गांव निवासी किशुन दयाल राम और अमरजीत राम के पुत्र राहुल कुमार शामिल हैं।
राहुल कुमार को दाहिने सीने में और किशुन दयाल राम के बाएं कंधे पर गोली लगी है। दोनों घायलों का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। वहीं किशोरी का इलाज स्थानीय पीएचसी में कराया गया है। आरोप है कि वोट देने जाते वक्त फायरिंग की गई है। जबकि जिस पार्टी के समर्थकों पर आरोप लगा है, उन लोगों का कहना है कि मतदान समाप्त होने के बाद कुछ लोग जबरन वोट देने का प्रयास कर रहे थे। इसी को लेकर विवाद हुआ था।
इधर, फायरिंग और तीन लोगों को गोली लगने के बाद अफरातफरी मच गयी। सूचना पर एसपी नीरज कुमार सिंह, सदर एसडीपीओ टू रंजीत कुमार सिंह और थानाध्यक्ष संजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई सदर अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टर विकास सिंह ने बताया कि एक को बाएं साइड कंधे और दूसरे को दाहिने सीने में गोली लगी है। दोनों की स्थिति स्थिर है। जिसे सीने में गोली लगी है उसका एक्स-रे कराया गया है। एक्स-रे में छोटा सा बुलेट का प्लेट पाया गया।