ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान

Home / news / आरा में शिवसैनिकों ने किया था कन्हैया के काफिले पर हमला, जिला प्रमुख...

आरा में शिवसैनिकों ने किया था कन्हैया के काफिले पर हमला, जिला प्रमुख सहित 30 पर केस

16-Feb-2020 09:46 AM

ARA : नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ बिहार भर में दौरे पर निकले कन्हैया कुमार के काफिले पर शिवसैनिकों ने हमला किया था। दो दिन पहले आरा में कन्हैया कुमार के काफिले पर जमकर रोड़ेबाजी हुई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस के मुताबिक भोजपुर के शिवसेना प्रमुख समेत उनके संगठन के 10 लोगों की पहचान की गई है। इसके अलावा लगभग 15 से 20 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 


पुलिस से कन्हैया कुमार के काफिले पर हमला करने के मामले में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी में केस दर्ज किया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शिवसेना के महासचिव विक्रमादित्य और संजय गुप्ता को गिरफ्तार भी कर लिया है जबकि कन्हैया के काफिले से टकराकर घायल हुए शिवसैनिक सनी तिवारी का इलाज भी पुलिस कस्टडी में ही चल रहा है पुलिस लगातार अन्य शिवसैनिकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 


आपको बता दें कि कन्हैया कुमार के काफिले पर एनएच 84 पर उस वक्त हमला हुआ था जब वह बक्सर से आरा की तरफ आ रहे थे। इस हमले में कन्हैया कुमार के काफिले की कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई थी जबकि विरोध करने वाले एक युवक की बाइक भी दुर्घटना का शिकार हो गई थी। कन्हैया के काफिले पर हमले को लेकर वामदलों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सुरक्षा की गुहार लगाई थी जिसके बाद पुलिस हंगामा करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपट रही है।