पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा
25-May-2020 09:51 AM
By KK Singh
ARRAH : आरा से बड़ी खबर सामने आ रही है। संदेहास्पद स्थितियों में एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गयी है। मौत के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। वहीं गांव में भी लोगों में कोरोना की आशंका से दहशत है।
जिले के कोइलवर स्थित क्वारेंटाइन सेंटर से कल घर लौटे प्रवासी मजदूर की अचानक मौत हो गयी। संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत के बाद गांव से लेकर प्रशासन तक में खलबली मच गयी है। बताया जा रहा है कि मृतक कुछ दिन पहले ही राजकोट से वापस आया था और कोइलवर स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहा था। कल उसे क्वारेंटाइन सेंटर से घर वापस भेज दिया गया था।
मौके पर प्रशासनिक टीम ने पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा है। बताया जा रहा है कि मृतक का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। आखिर किन परिस्थितियों में युवक की घर लौटने के बाद अचानक मौत हो गयी इसके तमाम पहलुओं की जांच की जा रही है।