ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर

Home / news / आरा में नहीं निकलेगा रामनवमी जुलूस, लॉकडाउन के बीच लिया गया बड़ा फैसला

आरा में नहीं निकलेगा रामनवमी जुलूस, लॉकडाउन के बीच लिया गया बड़ा फैसला

23-Mar-2020 03:21 PM

ARRAH : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। कोरोना को देखते हुए आरा में रामनवमी जुलूस को स्थगित कर दिया गया है। आरा में इस बार रामनवमी शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी। बिहार में लॉकडाउन के बीच इस बार लोगों को भगवान राम की झांकियों के दर्शन नहीं होंगे।


आरा रामनवमी शोभा यात्रा समिति की आपात बुलायी गयी बैठक में ये निर्णय लिया गया। बैठक में देश में बढ़ते भयंकर महामारी कोरोना वायरस के चलते राष्ट्र हित में ये निर्णय लिया गया कि इस बार रामनवमी शोभा यात्रा पूरी तरह स्थगित कर दी गयी है। रामनवमी समिति के अध्यक्ष देवराहा शिवनाथ दास जी महाराज के नेतृत्व में हुई बैठक में ये फैसला लिया गया है।


बैठक में रामनवमी शोभायात्रा समिति महासचिव शम्भू चौरसिया,नगर व सम्पर्क कमिटी प्रमुख विभू सिंह,नवीन प्रकाश समेत तमाम सदस्य मौजूद थे। बैठक में चर्चा हुई की जिम्मेवार नागरिक होने के नाते समिति बिहार के लॉकडाउन का पूरी तरह समर्थन करते हुए रामनवमी शोभायात्रा को स्थगित कर रही है।