ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / आरा में 6 दिन के लिए आंशिक रूप से लॉकडाउन, DM ने किया...

आरा में 6 दिन के लिए आंशिक रूप से लॉकडाउन, DM ने किया एलान, यहां पढ़िए पूरी गाइडलाइन

09-Jul-2020 05:59 PM

PATNA : भोजपुर जिले में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए फिर से आंशिक रूप से लॉकडाउन लगाने का बड़ा फैसला लिया गया है. पटना, भागलपुर, नवादा और बक्सर जिले जिलों में लॉकडाउन की घोषणा के बाद भोजपुर जिले में आरा नगर निगम क्षेत्र के अंदर भी लॉकडाउन लागू करने का यह बड़ा निर्णय लिया गया है.


भोजपुर जिले में आरा नगर निगम क्षेत्र के अंदर 6 दिन के लिए आंशिक रूप से लॉकडाउन की घोषणा की गई है. भोजपुर के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर यह बड़ा फैसला लिया है. कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए डीएम ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक की. इस बैठक में जिले के अंदर फिर से आंशिक रूप से लॉकडाउन करने का निर्णय लिया गया.


भोजपुर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की ओर से 11 जुलाई सुबह 6 बजे से लेकर 16 जुलाई शाम 6 बजे तक आंशिक रूप से लॉकडाउन की घोषणा की गई है. कोरोना से लोगों को बचाने के लिए जिला प्रशासन ने यह बड़ा कदम उठाया है. प्रशासन की ओर से एक नई गाइडलाइन भी जारी की गई है. डीएम ने आरा नगर निगम क्षेत्र के अंदर आने वाले शीश महल चौक एरिया, मठिया एरिया, शिवगंज एरिया और केजी रोड एरिया में स्थित दुकानों और प्रतिष्ठानों को बंद रखने का आदेश दिया है.


इस अवधि के दौरान सभी प्रकार की आवश्यक वस्तुओं दवा, किराना, फल, दूध, सब्जी आदि की दुकानों को खोलने की छूट दी गई है. लेकिन दुकानदारों और ग्राहकों को एसओपी का ख्याल रखने के लिए कहा गया है. मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.


आरा शहर में चाय, पान और माउथ फ्रेशनर की दुकानों को बंद रखने का फैसला किया गया है. ठेला पर फ़ास्ट फ़ूड और गोलगप्पे की दुकान नहीं चलेंगी. होटल, मैरिज हॉल, कम्युनिटी  हॉल आदि में किसी भी कार्यक्रम में 50 या इससे कम ही लोग शामिल हो सकेंगे. डीएम की और से ऐसे स्थलों पर एक समय में एक ही कार्यक्रम का आयोजन करने की अपील की गई है.


यहां पढ़िए भोजपुर जिलाधिकारी की ओर से जारी की गई नई गाइडलाइन - 


news image

news image