ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट

Home / news / बिहार में अपराधियों को महापर्व छठ का भी डर नहीं: सीतामढ़ी में सब्जी...

बिहार में अपराधियों को महापर्व छठ का भी डर नहीं: सीतामढ़ी में सब्जी दुकानदार की हत्या, नालंदा में युवक को सिर में मारी गोली

17-Nov-2023 07:46 PM

By First Bihar

SITAMARHI/ NALANDA: लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत आज नहाय खाय के साथ हो गयी है। महापर्व छठ का आज पहला दिन है लेकिन बिहार के बदमाशों में इस महापर्व का खौफ नहीं है। इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सीतामढ़ी और मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र नालंदा से आ रही है। जहां अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देने का काम किया है। 


सबसे पहले बात सीतामढ़ी की करते हैं जहां अपराधियों ने सब्जी दुकानदार की हत्या चाकू गोदकर कर दी है। घटना बैरगनिया का है जहां पूरे इलाके में इस घटना के बाद से सनसनी फैल गयी है। मृतक की पहचान सोनू सिंह के रूप में हुई है जो बेगूसराय का रहने वाला है। सीतामढ़ी के बैरगनिया में वह सब्जी बेचने का काम करता था। घटना का कारण प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की। मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गयी है जिसके बाद सीतामढ़ी पहुंचे परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी है। घटना की हरेक बिन्दुओं की जांच पुलिस कर रही है। वही परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।


वही नालंदा के वेना थाना क्षेत्र के अरौत गांव में मामूली बात को लेकर हुए विवाद में गांव के दबंग ने एक युवक के सिर में गोली मार दी। सिर में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए हरनौत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां युवक की हालत नाजुब बनी हुई है। 


घायल युवक की पहचान अरौत गांव के निवासी दुर्गा चौहान के 22 वर्षीय पुत्र गोविंद कुमार के रूप में की गई है. घटना के संबंध में घायल युवक के भाई प्रेम कुमार ने बताया कि घर के पास बने मंदिर के पीछे उनका भाई अपने तीन चार दोस्तों के साथ जुआ खेल रहा था। तभी गांव का दबंग हाथ में पिस्तौल लहराते हुए पास आया और हंसी मजाक करते हुए गाली गलौज करने लगा। 


जब गाली बकने से मना किया तो उसने भाई पर गोली चला दी। जिससे उसके सिर में गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली मारने वाला मौके से फरार हो गया। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। वही वेना थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गोलीबारी की घटना की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस अरौत गांव पहुंची और पूरे घटना की जानकारी ली। गोली लगने का आवेदन अभी तक थाने को नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।