ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

अपराधियों के मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी, हाजीपुर में हथियार के साथ 5 बदमाश गिरफ्तार

22-Jun-2024 02:31 PM

By Vikramjeet

HAJIPUR: हाजीपुर के बेलसर थाना क्षेत्र में अपराध की योजना बना रहे 5 अपराधियों को पुलिस ने देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की बाइक और कैश भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार बदमाशों को जेल भेज दिया गया है। इस बात की जानकारी एसपी हरकिशोर राय ने दी। लालगंज में प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि बेलसर थाने की  पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि सिंहमां कंठ डोमा चौक तालाब के पास 3 बाइक पर सवार 7 अपराधी अवैध हथियार के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए है। 


सूचना मिलते ही बेलसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख सभी अपराधी भागने लगे। लेकिन खदेड़कर पुलिस कर्मियों ने 5 अपराधियों को धड़ दबोचा। जबकि दो अपराधी मौके से फरार हो गये। गिरफ्तार अपराधियों में रौशन कुमार, नीरज कुमार, सौरभ मिश्रा उर्फ रौशन मिश्रा, रोहित कुमार एवं राजन चौधरी शामिल है। जब गिरफ्तार अपराधियों की तलाशी ली गयी तब राजन चौधरी के पास से 01 लोडेड देसी कट्टा, रौशन कुमार के पास से 01 जिन्दा कारतूस, सौरभ कुमार उर्फ रौशन मिश्रा, के पास से 01 लोडेड देसी कट्टा, नीरज कुमार के पास से 01 जिन्दा कारतूस और रोहित कुमार के पास से 01 जिन्दा कारतूस और 3 मोटरसाईकिल, 2 मोबाईल बरामद किया गया है। जब्त बाइक में दो 2 मोटरसाईकिल चोरी की है। 


इस संदर्भ में वैशाली (बेलसर) आर्म्स एक्ट दर्ज कर गिरफ्तार सभी अपराधकर्मियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। गिरफ्तार अपराधियों से जब कड़ाई से पूछताछ की गयी तब बताया कि 18 जून को बेलसर थानान्तर्गत मोटरसाईकिल एवं मोबाईल लूट की घटना (वैशाली बेलसर) थाना इलाके में अंजाम दिया था। इनकी निशानदेही पर लूटी गई मोटरसाईकिल एवं मोबाईल को बरामद कर लिया गया है। अभियुक्त नीरज कुमार ने बताया कि लूटी गयी मोबाईल से 5000 रूपये अपने मोबाईल में पे फोन के माध्यम से ट्रांसफर किया गया था। वही फरार सभी अपराधियों की पहचान कर ली गई है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। 


उक्त अपराधियों का अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में मोना बिशनपुर निवासी रोशन कुमार,मोना महिमा निवासी नीरज कुमार, केशरामा निवासी सौरभ कुमार, गोरौल भगवानपुर निवासी रोहित कुमार एवं राजन चौधरी शामिल है। 

news image