महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
13-May-2021 01:03 PM
DESK: BPSC की सहायक अभियोजन पदाधिकारी (APO) की मुख्य (लिखित) परीक्षा के लिए ONLINE फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हुई। BPSC के संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने इस बात की जानकारी दी। 12 मई से ONLINE फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू की गयी है जो 4 जून तक भरा जाएगा।
आवेदन ONLINE भरे जाने के बाद हार्ड कॉपी और सभी डॉक्यूमेंट को निबंधित या स्पीड पोस्ट के जरीये 11 जून की शाम 5 बजे तक पहुंचाने की अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है।
BPSC की ओर से APO के कुल 553 पदों पर नियुक्ति की जानी है। मुख्य परीक्षा के लिए 3995 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। आवेदन व अन्य जानकारियों के लिए BPSC की वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर संपर्क किया जा सकता है। आवेदन भरने की अंतिम तिथि 4 जून निर्धारित की गयी है। आवेदन भरने के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विधि में स्नातक होना जरूरी है। इसके लिए उम्र सीमा भी निर्धारित की गयी है।
जनरल- 01-08-2019 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, और पिछड़े वर्ग की महिला एवं अनारक्षित महिला के लिए 40 वर्ष, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पुरुष और महिला के लिए 42 वर्ष, APO मेंस 2021 ONLINE आवेदन प्रक्रिया: 12 मई 2021 से शुरू, आवेदन की अंतिम तिथि: 4 जून 2021, आयोग को आवश्यक दस्तावेज भेजने के साथ आवेदन भेजने की अंतिम तिथि: 11 जून शाम 5.00 बजे तक