Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी
16-Feb-2022 10:18 PM
MUNGER: बिहार के मुंगेर जिले में एक दूल्हे ने अपनी शादी में हर्ष फायरिंग की। हाथ में बंदूक लेकर ठाय-ठाय करने वाले दूल्हे राजा अब बुरे फंसे हैं। वे पुलिस से भागे-भागे फिर रहे हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कुल 23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दूल्हे समेत तीन अन्य लोगों को इस मामले में नामजद बनाया गया है। अब गिरफ्तारी की डर से दूल्हे राजा फरार हो गये हैं। केस दर्ज होने के बाद पुलिस सभी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
11 फरवरी को मुंगेर में शादी थी। दूल्हे राजा लड़की के घर बारात लेकर जा रहे थे। तभी उसके दोस्तों ने हर्ष फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसे देख दूल्हे राजा को नहीं रहा गया वो भी हाथ में बंदूक लेकर फायरिंग करने लगे। इस हर्ष फायरिंग पूरा इलाका तड़तड़ाहट से गूंज उठा तभी बारात में मौजूद लोगों ने दूल्हे राजा का वीडियो अपने-अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिर क्या था वीडियो जैसे ही वायरल हुआ हरकत में आई मुफ्फसिल थाना पुलिस ने दूल्हा समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद और 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वही दूल्हे राजा गिरफ्तारी की डर से भागे भागे फिर रहे हैं।
डीएसपी ने बताया पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि दूल्हे की शादी मुंगेर नगर निगम के डिप्टी मेयर सुनील कुमार की पुत्री के साथ हुई है। बारात महुली गांव से मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के खोजा बाजार से आयी थी। हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल के बाद मुख्यालय डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि वीडियो की जांच के दौरान पता चला कि उक्त वीडियो मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महुली गांव निवासी किशोर यादव के पुत्र सूरज कुमार की शादी का है। शादी समारोह 11 फरवरी को थी। इस वीडियो में घर से बारात निकलने के दौरान दूल्हा समेत अन्य लोगों ने फायरिंग करते दिख रहे है।