ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप

Home / news / अपने गांव में खड़े होकर लाठी भांजने लगे मोदी सरकार के मंत्री, हैरान...

अपने गांव में खड़े होकर लाठी भांजने लगे मोदी सरकार के मंत्री, हैरान रह गये लोग

19-Aug-2024 08:11 PM

By First Bihar

PATNA: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के एक मंत्री अपने गांव में लोगों के बीच खड़े होकर लाठी भांजने लगे. बिहार से आने वाले मंत्री अपने गांव पहुंचे थे. लोगों ने जब उन्हें लाठी भांजते देखा तो हैरान रह गये. इसका वीडियो भी सामने आया है.


सतीश चंद्र दूबे की लट्ठबाजी

ये मामला है केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दूबे का. केंद्रीय कोयला और खनन मंत्री सतीश चंद्र दूबे अपने गृह जिले पश्चिम चंपारण के दौरे पर पहुंचे हैं. उनके पैतृक गांव हरसरी में हर साल सावन पूर्णिमा के मौके पर महावीरी अखाड़ा लगाया जाता है. इसमें प्राचीन युद्ध कौशल का प्रदर्शन करते हैं. 


गांव में लगे महावीरी अखाड़े में युवकों को लाठी भांजते देख मंत्री जी भी जोश में आ गये. वे भी अखाड़े में उतर गये और लाठी थाम ली. लोगों ने रोका लेकिन मंत्री नहीं माने. उन्होंने लाठी भांजने की अपनी कला का भरपूर प्रदर्शन किया. लोग भी हैरान थे लंबे अर्से से सांसद और विधायक रहने के बावजूद सतीश चंद्र दूबे ने जवानी के दिनों वाला दमखम दिया.


इस वाकये का वीडियो खुद मंत्री सतीश चंद्र दूबे ने शेयर किया है. सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर उन्होंने इसका वीडियो पोस्ट कर लिखा है-'कल अपने ग्राम हरसरी में महावीरी अखाड़े मेले में प्राचीन लट्ठबाज़ी कला में हाथ आज़माया. जय बिहार.' सतीश चंद्र दूबे अपने गृह जिले के दौरे पर हैं. उन्होंने कई कार्यक्रमों में शिरकत की है. मंत्री सतीश दूबे ने आज बेतिया में बिहार सरकार की मंत्री रेणु देवी से भी राखी बंधवायी.